---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

महिला टीचर ने पढ़ाने-लिखाने की बजाय छात्र को बनाया 2 बच्चों का बाप, पहले से थी 4 बच्चों की मां

Female Teacher Married Student After Romance: हमारे देश में शिक्षक को भगवान से पहले पूजा जाता है। माता-पिता अगर बच्चे को सही शिक्षा नहीं दे पाए तो एक शिक्षक ही होता है जो छात्र के जीवन में बड़े बदलाव का साक्षी बनता है। अगर कोई शिक्षक अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाता है तो छात्र […]

---विज्ञापन---

Female Teacher Married Student After Romance: हमारे देश में शिक्षक को भगवान से पहले पूजा जाता है। माता-पिता अगर बच्चे को सही शिक्षा नहीं दे पाए तो एक शिक्षक ही होता है जो छात्र के जीवन में बड़े बदलाव का साक्षी बनता है। अगर कोई शिक्षक अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाता है तो छात्र को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शिक्षक चर्चा में है। हालांकि चर्चा का विषय सकारात्मक नहीं नकारात्मक है। साउथ पैसिफिक सागर में बसे सामोआ आइलैंड के रहने वाले वीजी फुएलाउ जब बारह साल के थे उन्होंने अपनी टीचर से फिजिकली असाॅल्ट किया था। ये असाॅल्ट लंबे समय चला इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और फिर इस जोड़े ने 2 बच्चों को जन्म दिया।

---विज्ञापन---

यह है मामला

मैरी नाम की टीचर वाशिंगटन स्टेट के स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। वहीं वीजी फुएलाउ छठीं क्लास में पढ़ाई करता था। वीजी ने उस स्कूल में आठ साल की उम्र में एडमिशन लिया था। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गई। फिर दोनों काॅलेज में भी साथ रहे। मैरी जब 34 साल की थी तब उसने पहली बार वीजी से संबंध बनाए थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो मैरी को जेेल हुई। जेल से बरी होने के बाद भी मैरी और वीजी ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और दो बच्चों को जन्म दिया।

तलाक होने के बाद भी साथ रहे

साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों चौदह साल तक इस रिश्ते में रहे फिर दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बावजूद दोनों में नजदीकियां रही। इसके बाद मैरी की 2020 में कैंसर से मौत हो गई। मैरी के साथ रिश्ते में रहे वीजी ने बताया कि उसने ही पहले मैरी को किस किया था। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जीवन के अंतिम क्षणों में मैरी को अपने कुछ फैसलों पर अफसोस था। अब वीजी की दोनों बेटियां जीवन में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। वीजी दोनों बेटियों को पर्सनल स्पेस भी देते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 27, 2023 07:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola