Female sharks birth absence of males: साइंटिस्टों ने virgin birth के कॉन्सेप्ट को स्वीकार किया है। इसे asexual reproduction नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे Female के ज्यादा समय तक जिंदा रहने के अधिक चांस हैं। दरअसल, पूर्वी अटलांटिक महासागर में खोजकर्ताओं को ऐसी दो मादा sharks मिली हैं जिन्होंने बिना नर से संबंध बनाए शावकों को जन्म दिया है।
इस तरह के जन्म को कहते हैं वर्जिन बर्थ
द सन की रिपोर्ट के अनुसार वर्जिन बर्थ यानी बिना नर के शुक्राणुओं के मादा गर्भ धारण कर लेती है। इसे कई जीवों की प्रजातियां करती हैं। साइंस की भाषा में इसे पार्थेनोजेनेसिस (Parthenogenesis) कहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शार्क में इस तरह का वर्जिन बर्थ दुर्लभ है। इससे पहले छिपकली, पक्षियों और सांप में इस तरह के पार्थेनोजेनेसिस से शावक पैदा हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड मूवी की कहानी हुई सच! दुनिया में इस खतरनाक बीमारी का खतरा; बुखार जैसे हैं लक्षण
ऐसे शावक कम जिंदा रह पाते हैं
Scientific Reports में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार जिन शार्क ने बच्चे दिए वह पिछले 20 साल से अकेले पानी में रह रही हैं। खोजकर्ताओं के अनुसार ज्यादा समय तक अकेले रहने वाले इस तरह की मादा जीवों के पास यह क्षमता आ जाती है कि वे बिना किसी नर के रिप्रोडक्शन कर सकती हैं। हालांकि इस तरह से कम संख्या में बच्चे पैदा होते हैं और उनके बचने का चांस भी कम होता है।
कौन नहीं कर सकता वर्जिन बर्थ
अटलांटिक महासागर में खोजकर्ताओं को जो दो मादा शार्क मिली हैं उन्होंने चार शवकों को जन्म दिया। जिसमें से केवल एक ही जिंदा है। इसके अलावा जब शार्क किसी नर से संबंध बनाती है तो वह एक बार में 15 शवकों तक को जन्म दे सकती है। खोजकर्ताओं के अनुसार स्तनधारी जीव जैसे इंसान इस तरह से बच्चे पैदा नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में कब शपथ ग्रहण करेगी अंतरिम सरकार? बेटे ने मां शेख हसीना की ‘शरण’ पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines