बिना Male साथियों के भी बच्चे पैदा कर रहीं ये Female, साइंटिस्टों ने किया बड़ा खुलासा

वर्जिन बर्थ यानी बिना नर के शुक्राणुओं के मादा गर्भ धारण कर लेती है। इसे कई जीवों की प्रजातियां करती हैं। साइंस की भाषा में इसे पार्थेनोजेनेसिस कहते हैं।

female sharks birth absence of males, virgin birth, scientists, survival mechanism, asexual reproduction

Female sharks birth absence of males: साइंटिस्टों ने virgin birth के कॉन्सेप्ट को स्वीकार किया है। इसे asexual reproduction नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे Female के ज्यादा समय तक जिंदा रहने के अधिक चांस हैं। दरअसल, पूर्वी अटलांटिक महासागर में खोजकर्ताओं को ऐसी दो मादा sharks मिली हैं जिन्होंने बिना नर से संबंध बनाए शावकों को जन्म दिया है।

विज्ञापन

इस तरह के जन्म को कहते हैं वर्जिन बर्थ

द सन की रिपोर्ट के अनुसार वर्जिन बर्थ यानी बिना नर के शुक्राणुओं के मादा गर्भ धारण कर लेती है। इसे कई जीवों की प्रजातियां करती हैं। साइंस की भाषा में इसे पार्थेनोजेनेसिस (Parthenogenesis) कहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शार्क में इस तरह का वर्जिन बर्थ दुर्लभ है। इससे पहले छिपकली, पक्षियों और सांप में इस तरह के पार्थेनोजेनेसिस से शावक पैदा हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे शावक कम जिंदा रह पाते हैं

Scientific Reports में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार जिन शार्क ने बच्चे दिए वह पिछले 20 साल से अकेले पानी में रह रही हैं। खोजकर्ताओं के अनुसार ज्यादा समय तक अकेले रहने वाले इस तरह की मादा जीवों के पास यह क्षमता आ जाती है कि वे बिना किसी नर के रिप्रोडक्शन कर सकती हैं। हालांकि इस तरह से कम संख्या में बच्चे पैदा होते हैं और उनके बचने का चांस भी कम होता है।

कौन नहीं कर सकता वर्जिन बर्थ

अटलांटिक महासागर में खोजकर्ताओं को जो दो मादा शार्क मिली हैं उन्होंने चार शवकों को जन्म दिया। जिसमें से केवल एक ही जिंदा है। इसके अलावा जब शार्क किसी नर से संबंध बनाती है तो वह एक बार में 15 शवकों तक को जन्म दे सकती है। खोजकर्ताओं के अनुसार स्तनधारी जीव जैसे इंसान इस तरह से बच्चे पैदा नहीं कर सकते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ