अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) डायरेक्टर काश पटेल ने सगाई कर ली है. उन्होंने बीते दिन एक छोटे से समारोह में गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किन्स को सगाई की अंगूठी पहनाई और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके सगाई करने की घोषणा की. तस्वीर के साथ फनी कैप्शन में लिखा गया है- Went and got the law involved. मंगेतर विल्किंस की पोस्ट को री-पोस्ट करके काश पटेल ने भी उन्हें जीवनसाथी बनाने की पुष्टि की. एलेक्सिस विल्किन्स कौन हैं? वे क्या करती हैं? उन्होंने एजुकेशन कहां से ली और काश पटेल से उनकी पहली मुलाकात कब कहां हुई थी?
कौन हैं एलेक्सिस विल्किन्स, कहां से पढ़ी लिखी?
ईसाई फैमिली में जन्मीं एलेक्सिस विल्किन्स माता-पिता की इकलौती संतान हैं. उनका बचपन इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बीता, लेकिन वे अमेरिका के अर्कांसस में पली-बढ़ीं हैं. जुलाई 2025 में द मेगिन केली शो में विल्किन्स ने बताया कि उन्हें यूरोप में रहना उन्हें पसंद है और वहां भी अर्कांसस शहर उनकी सबसे पसंदीदा जगह है. वे अगस्त 2007 से कंट्री म्यूजिक सिंगर, परफॉर्मर, राइटर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं.
कई TV शो और फिल्में भी कर चुकी हैं. विल्किन्स ने साल 2020 में नैशविल की बेलमोंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. फिर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री ली. वह यूनिवर्सिटी में एथिक्स डिबेट टीम की मेंबर रहीं. विलियम्स-मरे राइटिंग अवॉर्ड और इकोनॉमिक्स क्रिटिकल थिंकिग अवॉर्ड भी उन्हें मिला. विल्किन्स का पहला एल्बम EP Grit अप्रैल 2023 में रिलीज किया था, जो काफी मशहूर हुआ.
काश पटेल से 18 साल छोटी हैं मंगेतर विल्किन्स
46 साल के काश पटेल और 27 साल की एलेक्सिस विल्किन्स के बीच 18 साल का अंतर है. दोनों साल 2023 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और कई मौकों पर साथ-साथ देखे गए. विल्किन्स अकसर काश पटेल के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं. फरवरी 2025 में बतौर FBI डायरेक्टर काश पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में भी वे मौजूद थी. विल्किंस ने ‘अमेरिका 250’ कैम्पेन के तहत नेशनल मॉल में राष्ट्रपति ट्रंप के ‘ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर’ में परफॉर्मेंस दी थी. जब कई आर्टिस्ट ने नॉन-पॉलिटिक प्रोग्राम में परफॉर्म करने से इनकार किया था, तब विल्किन्स ने हां करके सुर्खियां बटोरी थीं.
अयोध्या मंदिर पर बयान देने वाले काश पटेल कौन? जो बने FBI डायरेक्टर
कहां हुई थी काश और विल्किन्स की मुलाकात?
एलेक्सिस विल्किन्स की काश पटेल से पहली मुलाकात नैशविल में एक दोस्त के घर हुई थी. विल्किन्स को काश पटेल की ईमानदारी पसंद आई थी. उसके बाद वे दोस्त बने और धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर डेटिंग में बदल गया. 3 साल एक दूसरे को डेट करके समझने और जानने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को उम्रभर के लिए पक्का करने का फैसला किया. बता दें कि विल्किन्स राजनीतिक में रुचि रखती हैं. वे मई 2025 से ‘द अमेरिकन बॉर्डर स्टोरी’ की कंसल्टेंट, जून 2025 से नेशनल राइफल असोसिएशन (NRA) की बोर्ड मेंबर हैं. टर्निंग पॉइंट USA की एंबेसडर हैं और द यूनिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं.
काश पटेल का भारत से क्या है खास कनेक्शन?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी FBI डायरेक्टर काश पटेल भारतीय मूल के हैं. वे न्यूयॉर्क में जन्मे और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से ग्रेजुएशन किया. न्यूयॉर्क की पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री ली. काश पटेल का भारत से खास नाता है. क्योंकि उनके पिता की गुजरात के आनंद जिले से हैं, इसलिए काश पटेल ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
2 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
4 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
5 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
5 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
7 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
9 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
9 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
11 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
11 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines