Fauda actor Idan Amedi joins Israeli Force: हमास और इजराइल के युद्ध को आज सातवा दिन है। इस हमले में दोनों ओर से अबतक करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच हमास के खिलाफ युद्ध में इजराइली निर्माता-अभिनेता लियोर रेज भाग लिया था। अब इजराइल के हिट सीरियल फौदा के अभिनेता हमास के खिलाफ लड़ने के लिए इजरायली सेना में शामिल हो गए हैं। अभिनेता इदान अमेदी फौदा सीरियल में सागी तजूर के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
फेमस एक्टर ने जॉइन की इजराइल आर्मी
एक्स पर फौदा अकाउंट से एक पोस्ट में इदान अमेदी सैनिक की वर्दी पहने और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार की सुबह हमारी सेना को बुलाया गया था क्योंकि इजराइल के दक्षिण में हमास ने हमला कर दिया था। मैं आपको बस इतना बताना चाहता था कि भयानक और वीभत्स हमलों के साथ जहां हमारे दोस्तों और प्रियजनों की हत्या कर दी गई। अब हम यहां पर अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा के लिए हैं।
ये कोई फौदा सीरियल का सीन नहीं
वीडियो में अमेदी कहते है कि मैं हमास के खिलाफ युद्ध में इजराइली सेना में शामिल हुआ हूं। आज आप मुझे इन कपड़ों में अगल रूप में देख सकते हैं। ये कोई फौदा सीरियल का सीन नहीं है बल्कि असल जिंदगी का है। उन्होंने कहा कि मुझे शनिवार को इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ युद्ध में शामिल होने बुलाया। इसी बीच में आपसे कहना चाहता हूं कि हमास के हमले में हमारे दोस्तों और प्रियजनों को मारा गया। हमारे सिद्धांत हाई हैं औ हमें पता है हम यहां पर क्यों हैं। हम यहां पर अपने बच्चों, परिवार और घरों के लिए हैं।
बोले- जीत तक जारी रहेगी जंग
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि हम तब तक सरेंडर नहीं करेंगे जबतक जीत नहीं जाते। मैं सभी देश के नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमें खाने के पैकेट्स भेजे, लाखों खाने के पैकेट्स हमारे लिए लोग रोज भेज रहे हैं। साथ ही साथ आपकी सुंदर चिट्ठियां जो आपने हमारे लिए लिखीं और बच्चों की ड्राइंग, उसके लिए सबका शुक्रिया! ये हमें ताकत देता है। आशा करता हूं कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines