Fake Pregnancy Punishment: इटली में प्रेग्नेंट होने का नाटक एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल, 24 सालों के अंदर एक महिला ने कुल 17 बार प्रेग्नेंट होने का नाटक किया और जब वह पकड़ी गई तो उसे जेल में दिन काटने पड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने ऑफिस में काम से छुट्टी लेने और सरकार से मैटरनिटी अलाउंस लेने के लिए झूठ बोला कि उसके 5 बच्चे हैं और उसका 12 बार गर्भपात हो रखा है।
यह भी पढ़ें: गंदा काम करके हत्या करता, काटकर अंग खा जाता; एक ‘नरभक्षी’, जिसने किए 17 मर्डर, हुई 941 साल की जेल
पांचों बच्चों का कहीं रिकॉर्ड नहीं
महिला का नाम बारबरा है जो 50 साल की हैं। इस मामले में कहा गया कि उसकी कही गई प्रेगनेंसी में जो भी बच्चे थे उनमें से कोई भी सरकारी रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है और न ही उन्हें किसी अधिकारी ने कभी देखा। आउटलेट के मुताबिक, महिला के पार्टनर डेविड पिज़्ज़िनाटो (55) ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह जानता था कि वह प्रेग्नेंट नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Youtube की पूर्व सीईओ के बेटे की कैसे हुई मौत? परिवार को ड्रग्स ओवरडोज का शक
स्थानीय आउटलेट क्लेरिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जजों ने डेविड पिज़्ज़िनाटो (बारबरा के पार्टनर) की पूरी बात को देखते हुए अपनी सजा में लिखा कि उन्होंने पब्लिक बॉडी को नुकसान पहुंचाने वाला फ्रॉड का क्राइम किया था।
कितने सालों तक जेल में रहना पड़ेगा?
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, पिज़्ज़िनाटो ने हल्की सजा के लिए महिला के खिलाफ गवाही दी और उस पर धोखाधड़ी में उसके सहयोगी के तौर पर आरोप लगाया गया। हालांकि, महिला पांच बच्चों को जन्म देने और कई बार एबॉर्शन कराने के बारे में अपनी बात पर डटी हुई है। हालांकि, क्लेरिन की रिपोर्ट में ला रिपब्लिका का हवाला देते हुए यह मेंशन किया हुआ है कि महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और उसे 1 साल 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 hr agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
4 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
7 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
14 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
15 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines