Facebook Instagram Down: मेटा कंपनी के दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अमेरिका में डाउन हैं। सोशल मीडिया साइट्स के डाउन होने की गतिविधियों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने फेसबुक के डाउन होने की शिकायत की है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की।
डाउनडिटेक्टर लोगों की रिपोर्ट्स के आधार पर चीजों को ट्रैक करती है। फेसबुक और इंस्टा में तकनीकी खामी के चलते प्रभावितों की संख्या लाखों में हो सकती है। मेटा ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स दुनिया भर में प्रभावित हुए थे। फेसबुक और इंस्टाग्राम तकरीबन दो घंटे तक डाउन रहे थे और ऐसा तकनीकी दिक्कतों के चलते हुआ था। इस दौरान डाउनडिटेक्टर ने कहा था कि फेसबुक पर 5 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम के लिए 92 हजार शिकायतें मिली थीं।
ये भी पढ़ेंः Smartphone under 7K: 7000 से कम कीमत वाले 4 स्मार्टफोन, फीचर्स हैं बड़े दमदार
गल्फ न्यूज के मुताबिक यूजर्स को लॉग इन में दिक्कतें आ रही थीं, जिसमें एरर मैसेज दिखा रहा था। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर लोगों को अपनी प्रोफाइल देखने और फोटो अपलोड करने में दिक्कतें आ रही थीं। इंस्टाग्राम इस दौरान यूजर्स को समथिंग इज रॉन्ग का मैसेज दिखा रहा था। एक यूजर ने लिखा कि मैं कमेंट नहीं कर पा रहा हूं। प्रोफाइल नहीं देख रहा हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि स्टोरीज और मैसेज पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है।
एक तीसरे यूजर ने लिखा कि कमेंट करने में दिक्कत आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इंस्टाग्राम में कुछ तकनीकी दिक्कत है। क्या ये कभी ठीक हो पाएगा।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines