Elon Musk Tesla Company

फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होने का साइड इफेक्ट, Elon Musk की फैक्ट्री में काम ठप, Tesla ने बताई वजह

Elon Musk Tesla Factory Halts Production: एलन मस्क की टेस्ला कंपनी के जर्मन प्लांट में काम ठप हो गया है। वजह फेसबुक-इंस्टाग्राम का डाउन होना बताया जा रहा है। मेटा की दोनों सोशल नेटवर्किंग साइड डाउन हुईं तो एलन मस्क ने मेटा को ट्रोल किया, जिसका खामियाजा उसे मेटा समर्थकों की नाराजगी झेलकर चुकाना पड़ा। उन्होंने फैक्ट्री पर हमला कर दिया था।

Elon Musk Tesla Factory Halts Production: फेसबुक और इंस्टाग्राम बीती रात अचानक डाउन हो गए थे, जिसका सबसे ज्यादा इफेक्ट एलन मस्क (Elon Musk) पर पड़ा। उनकी टेस्ला (Tesla) कंपनी की जर्मन फैक्ट्री में काम ठप हो गया है। काम बंद होने की वजह एक हमला बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बर्लिन के दक्षिण-पूर्व में ब्रैंडेनबर्ग में स्थित टेस्ला कंपनी के प्लांट में कुछ अराजक तत्वों ने घुसकर तोड़-फोड़ की। इससे बिजली की तारों में आग लग गई और काम बंद करना पड़ा। हमला कर बदमाश भाग गए। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन बिजली की तारें जलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

ब्रैंडेनबर्ग के आंतरिक मामलों के मंत्री, माइकल स्टुबगेन ने कहा कि बिजली की तारों में आग लगने से इलाके के गांवों में भी बिजली गुल हो गई थी, जिसे कुछ घंटों में बहाल कर दिया गया था, लेकिन टेस्ला कंपनी की फैक्ट्री में बिजली बहाल होने में अभी कुछ दिन लगेंगे। बिजली की तारों के साथ छेड़छाड़ किसने की और क्यों की, इसक पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन

अगर यह हमला प्लानिंग के तहत किया गया है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि बिजली के उपकरण टूटे मिले हैं। तारें में बुरी तरह जलकर राख हो चुकी हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग जानबूझकर लगाई गई है, इसलिए कड़ा एक्शन लेंगे।

विज्ञापन

एलन मस्क ने किया था मेटा को ट्रोल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने बीती रात मेटा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने से करीब एक घंटे तक दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट ठप रहीं। इससे दुनियाभर के यूजर्स परेशान हो गए थे। वे पासवर्ड से भी अपने अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे थे। उन्हें हैकिंग और डाटा लीक होने का खतरा सताने लगा था, लेकिन X हैंडल वर्किंग था।

इसलिए टेस्ला के CEO एलॉन मस्क ने मेटा को ट्रोल किया। एलन मस्क ने एक पोस्ट लिखी कि अगर आप मेरे इस ट्वीट को पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि का सर्वर सही तरीके से काम कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रोलिंग को टेस्ला की फैक्ट्री पर हमले का कारण बताया जा रहा है। मस्क के ट्वीट से नाराज होकर मेटा के समर्थकों ने हमला कराया है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ