F-7 BGI: बांग्लादेश के ढ़ाका में सोमवार को बांग्लादेश एयर फोर्स का विमान F-7 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बांग्लादेश एयरफोर्स इसे प्रशिक्षण विमान के रूप में प्रयोग कर रहा था। साल 2011 में बांग्लादेश सरकार ने चीन से 16 F-7 प्लेन खरीदने पर सहमति बनाई थी। साल 2013 में बांग्लादेश ने सभी विमान डिलेवर कर दिए थे।
मिग-21 की कॉपी है F-7
साल 1958 के करीब रूस ने चीन के साथ अपनी हथियार बनाने की टेक्नोलॉजी का बड़ा हिस्सा शेयर किया था। पहले रूस ने चीन को मिग-19 विमान दिया तो चीन ने इसके स्थानीय विमान के रूप में J-6 बना लिया था। इसके बाद रूस ने चीन को मिग-21 विमानों, तकनीक और पुर्जे सप्लाई किए थे। बाद में दोनों देशों के बीच समझौता रद्द हुआ और रूस ने चीन से अपने एक्सपर्ट वापस बुला लिया। तब चीन ने मिग-21 में फ्युल सिस्टम और हाइड्रोलिक में बदलाव करके लोकल विमान F-7 बनाया था। डिजाइन और प्रदर्शन में आज भी दोनों विमानों में काफी समानताएं दिखाईं देती हैं।
शुरुआत से ही हो रहे सुधार
चीन की शेनयांग एयरक्राफ्ट फैक्ट्री में मार्च 1964 को पहली बार जे-7 बना था। शुरुआत में विमान में काफी खामियां रहीं। इसके बाद एक्पर्ट की टीम बनी और विमान की खामियां दूर करना शुरू किया गया। टीम ने 249 बिंदुओं पर सुधार किया। साथ ही 8 प्रमुख टैक्निकल पुर्जे को दोबारा बनाया।
अब नहीं बनता है जेट F-7 BGI
F-7 BGI को चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन और गुइझोउ एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ने बनाया था। कंपनी ने इस जेट का उत्पादन साल 1964 में शुरू किया था। 50 सालों के बाद कंपनी ने साल 2013 में इस विमान का मैन्युफैक्टरिंग बंद कर दी
यह भी पढ़ें:अहमदाबाद जैसे विमान हादसे में 4 लोगों की मौत, लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था विमान
इन देशों की एयरफोर्स करती है प्रयोग
F-7 BGI का प्रयोग बांग्लादेश की एयरफोर्स करती ही है। इसके अलावा कोरियाई पीपुल्स वायु सेना और पाकिस्तान वायु सेना भी इन जेट का प्रयोग करता है।
ये हैं विमान की क्षमताएं
F-7 BGI की स्पीड 2.2*5 मैक है। विमान में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, लेज़र-गाइडेड बम, GPS-गाइडेड बम, ड्रॉप टैंक और फुल ग्लास कॉकपिट ले जाने के लिए हार्ड-पॉइंट लगे हैं।
19 की मौत की खबर
बांग्लादेश के ढ़ाका के उत्तरा में सोमवार को बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर जेट F-7 ट्रेनर जेट एक स्कूल के पास हो गया। अभी तक हादसे में 19 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में हादसे होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:Air India Flight: एअर इंडिया का प्लेन रनवे पर फिसला, 3 टायर फटे और इंजन भी हुआ डैमेज
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
5 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
7 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
11 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines