यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर कुब्राकोव बोले, क्रीमिया शहर पर रूस के ड्रोन हमलों के बाद निर्यात असंभव
Edited By Amit Kasana

यूक्रेन हमले की फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

यूक्रेन हमले की फाइल फोटो
कीव: कीव के इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर कुब्राकोव ने रविवार को कहा कि क्रीमिया शहर सेवस्तोपोल पर रूस के ड्रोन हमलों के बाद अनाज निर्यात करना असंभव हो गया है। मंत्री ने ट्वीट कर कहा टैंकरों के लिए बंदरगाह छोड़ना मुश्किल है।
Grain export 'impossible' after Russia suspends deal: Ukraine
Read @ANI Story | https://t.co/RjrlkS7PNp#Ukraine #RussiaUkraineWar #GrainDealSuspended pic.twitter.com/2CzndoC8vs
— ANI Digital (@ani_digital) October 30, 2022
आगे मंत्री ने कहा 40 टन अनाज से लदे थोक वाहक को आज यूक्रेन बंदरगाह छोड़ना था। ये खाद्य पदार्थ इथियोपियाई लोगों के लिए थे। जो कि अकाल के कगार पर हैं। लेकिन रूस द्वारा अनाज गलियारे की रुकावट के कारण अब निर्यात असंभव है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूस झूठे बहाने पर 7 मिलियन से अधिक लोगों को खिलाने वाले अनाज को रोक रहा है।
कुलेबा ने रविवार को ट्वीट कर कहा अनाज के गलियारे से 220 किलोमीटर दूर विस्फोट के झूठे बहाने अनाज सौदे में अपनी भागीदारी को निलंबित करके, रूस ने पहले से ही समुद्र में 176 जहाजों पर 20 लाख टन अनाज को रोक दिया है। उन्होंने कहा रूस ने इसकी काफी पहले से योजना बनाई है। हालांकि, वाशिंगटन में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने रविवार को कहा कि अनाज सौदे के निलंबन के लिए रूस की निंदा करना अनुचित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: