इराक के बगदाद में फुटबॉल स्टेडियम के पास विस्फोट; 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Baghdad Explosion: पूर्वी बगदाद में शनिवार की देर शाम एक फुटबॉल स्टेडियम के पास जोरदार धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट एक फुटबॉल स्टेडियम के पास मौजूद कैफे के गैरेज में हुआ। कहा जा रहा है कि गैरेज में खड़ी एक गाड़ी के किसी उपकरण में आग लग गई जिससे एक गैस टैंकर में जोरदार विस्फोट हो गया। कहा जा रहा है कि घटना में शामिल अधिकांश पीड़ित फुटबॉल खेलने के लिए स्टेडियम के पास मौजूद थे।
एक सैन्य बयान में कहा गया है कि पूर्वी बगदाद में एक गैरेज में एक गैस टैंकर में विस्फोट हो गया, जिससे कई लोग हताहत हो गए और सुरक्षा बल अधिक विवरण दिए बिना विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: