Toshakhana Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता इमरान खान को आज तोशखाना केस में 3 साल जेल की जेल की सजा हुई है। पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान खान को उनके जमान पार्क वाले घर से गिरफ्तार किया और जेल ले गई।
पाकिस्तानी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उपहार में पांच महंगी कलाई घड़ियां मिलीं, जिनमें एक ग्रेफ घड़ी भी शामिल थी, जिसकी कीमत 3.8 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (PKR) थी। खान ने अक्टूबर 2018 में सवा मिलियन का भुगतान करने के बाद इस घड़ी को अपने पास रख लिया।
सितंबर 2018 में इमरान खान ने 85 मिलियन PKR की एक अलग ग्रेफ कलाई घड़ी, 5.6 मिलियन पीकेआर की कफ़लिंक की एक जोड़ी, 1.5 मिलियन PKR की एक कलम और 8.75 मिलियन PKR की एक अंगूठी के लिए मात्र 20 मिलियन PKR का भुगतान किया। 1.5 मिलियन पीकेआर मूल्य की एक रोलेक्स को भी खान ने 2 लाख 94,000 पाकिस्तानी रुपये में अपने पास रख लिया।
कीमती घड़ियों के लिए किया मामूली भुगतान
नवंबर 2018 में, उन्होंने 9 लाख मूल्य की एक और रोलेक्स को अपने पास रखा। इस घड़ी और कुछ अन्य सामानों के लिए उन्होंने 3 लाख 38,600 का भुगतान किया। एक साल बाद यानी अक्टूबर 2019 में, उन्होंने 9 लाख 35,000 रुपये में एक बॉक्स वाली घड़ी भी अपने पास रखी जिसकी कीमत 1.9 मिलियन पाकिस्तानी रुपये था। सितंबर 2020 में, एक और रोलेक्स जिसका मूल्यांकन 4.4 मिलियन PKR था, उसे 2.4 मिलियन PKR में ले लिया। इस रकम में अन्य सामान भी थे।
उसी महीने, उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने 10 मिलियन पीकेआर का एक हार, 2.4 मिलियन पीकेआर का एक कंगन, 2.8 मिलियन पीकेआर की एक अंगूठी और 1.85 मिलियन पीकेआर की एक जोड़ी झुमके को 9 मिलियन पीकेआर में अपने पास रख लिया।
यह डेटा तब जारी किया गया जब पाकिस्तान ने अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए उपहारों की सीमा 300 डॉलर से कम करने के लिए अपनी तोशाखाना नीति में संशोधन किया। नई नीति तोशखाना मामले के बीच आई है, जिसमें इमरान खान पर उन्हें मिले कुछ उपहारों का विवरण साझा नहीं करने का आरोप है।
तोशखाना के गिफ्ट से ये नेता ले चुके हैं लाभ
तोशखाना उपहारों से लाभान्वित होने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान, नवाज शरीफ, शौकत अजीज, यूसुफ रजा गिलानी, शाहिद खाकन अब्बासी, राजा परवेज अशरफ और जफरुल्ला खान जमाली, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और परवेज़ मुशर्रफ़ और अन्य शीर्ष राजनेता शामिल हैं।
क्या है तोशखाना केस?
तोशखाना मामला अगस्त 2022 में इमरान खान के खिलाफ दायर किया गया था। इमरान पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) को जमा की गई वार्षिक संपत्ति में तोशखान उपहारों का विवरण साझा नहीं करने का आरोप लगाया गया था।
फिर, ECP ने इमरान को एक छोटी अवधि के लिए सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, इमरान पर बेईमानी, मनगढ़ंत जानकारी और गलत घोषणा करने का आरोप भी है। बाद में इमरान ने चुनाव आयोग को बताया कि उन्होंने सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था। बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
13 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines