Ex Navy Death Penalty Qatar-India Economic Relations: कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने यह सजा जासूसी के आरोप में सुनाई है। वहीं इस मामले में भारत सरकार ने कहा कि वह कोर्ट के इस फैसले से हैरान है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा। कतर के कोर्ट की मानें तो आठों भारतीय अल अहासा कंपनी में काम करते थे। पिछले साल अगस्त में जासूसी के मामले में आठों भारतीय पूर्व नौसेनिकों को हिरासत में लिया गया था।
भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
जानकारी के अनुसार कतर अगर इन आठों भारतीयों को फांसी देता है तो भारत के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपने नागरिकों को छुड़ाने में कतर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। वहीं पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी सरकार के बढ़ते वर्चस्व से पूरी दुनिया परिचित हैं। अमेरिका से लेकर यूरोप तक और मध्य पूर्व के कई देशों के साथ पीएम मोदी अच्छे संबंध हैं। ऐेसे में अगर कतर फांसी देता है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
मजदूरों को वापस बुला सकता है भारत
कतर यह बात अच्छे से जानता है कि जब दुनिया वल्र्ड आॅर्डर में बदलाव के दौर से गुजर रही है और ऐसे में अगर वह भारतीयों को फांसी देगा तो इसका प्रभाव कतर पर भी पड़ेगा। उसकी इकाॅनोमी खतरे में आ जाएगी। कतर के इस कदम के बाद भारत राजनीतिक और आर्थिक तौर पर कतर को घेर सकता है। भारत फिलहाल कतर से सर्वाधिक मात्रा में नेचुरल गैस खरीदता है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच डील रद्द होती है तो भारत के पास तो कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश हैं जो कतर की जगह भरपाई करेंगे। लेकिन कतर की इकाॅनोमी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
इकाॅनोमी के अलावा इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी कतर को भारी नुकसान हो सकता है। भारत से कई मजदूर मजदूरी करने के लिए जाते हैं। संबंध खराब होने की स्थिति में भारत अपने नागरिकों को वापस बुला सकता है। इसके अलावा वर्तमान जियो पाॅलिटिक्स भी भारत को ताकमवर बना रही है। ऐसे में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines