एस्ट्रोनॉमर की पूर्व एचआर प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में वह अपने बॉस के साथ कोल्डप्ले के दौरान रोमांस करती दिखाई दी थीं। अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पति एंड्रयू कैबोट से अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि क्रिस्टिन कैबोट ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पति एंड्रयू कैबोट से तलाक के लिए अर्जी दी है। एक वायरल वीडियो में उन्हें कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में अपने बॉस एंडी बायरन के साथ रोमांस करते देखा गया था। वीडियो जुलाई महीने में वायरल हुआ था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब खबर है कि अगस्त महीने में ही क्रिस्टिन कैबोट ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस्टिन कैबोट ने 13 अगस्त को न्यू हैम्पशायर के पोर्ट्समाउथ कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। बताया जा रहा है कि प्राइवेटियर रम के सीईओ एंड्रयू कैबट का यह तीसरा तलाक है। जुलाई महीने में मैसाचुसेट्स के जिलेट स्टेडियम में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस्टिन और ब्रायन कैमरे पर रोमांस करते हुए पकड़े गए थे। इस दौरान दोनों ने खुद को छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई थी।
वीडियो के वायरल होने के कुछ ही दिनों में एंडी बायरन को इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं क्रिस्टिन कैबोट को भी इस कोल्डप्ले विवाद के बाद जुलाई 2025 में इस्तीफा दे दिया गया था। दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि एंडी बायरन जुलाई 2023 से एस्ट्रोनॉमर के सीईओ के रूप में काम कर रहे थे, जबकि क्रिस्टिन कैबोट नवंबर 2024 में मुख्य जन अधिकारी के रूप में कंपनी में शामिल हुई थीं। बायरन या कैबोट, दोनों में से किसी ने भी इस वायरल वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, हालांकि घटना के बाद दोनों को कंपनी ने छुट्टी पर भेज दिया था।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines