हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सजा-ए-मौत का लाइव वीड‍ियो! Gary Gilmore ज‍िसे म‍िली मनचाही मौत, दुन‍िया ने देखा Video

Gary Gilmore Death Sentence Video: एक कैदी को उसकी मनचाही सजा-ए-मौत दी गई थी, जिसका वीडियो पूरी दुनिया ने देखा था। यह सजा आज ही के दिन अमेरिका में दी गई थी, देखें वीडियो…

विज्ञापन
एक शख्स ने अपनी मर्जी के तरीके से मरने की इच्छा जताई, जिसकी परमिशन कोर्ट ने दे दी थी।

Murderer Gary Gilmore Capital Punishment Video: चलो इसे करते हैं और बिना किसी खौफ के वह शख्स ‘मौत’ की ओर चल दिया। कुर्सी पर बिठाकर हाथ-पैर बांधे गए और फायरिंग स्कवाड ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। आज ही के दिन 50 साल पहले 1977 में एक शख्स को सजा-ए-मौत हुई, लेकिन उस शख्स ने इच्छा मृत्यु मांगी, यानी उसे उसकी मर्जी के तरीके से सजा-ए-मौत दी जाए।

एक शख्स की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला बदला और हत्यारे को इच्छा मृत्यु की परमिशन दी दी। जब हत्यारे ने अपने पक्ष में फैसला सुना तो उसके आखिरी शब्द थे, चलो इसे करते हैं…जो आज दुनिया की मशहूर शू कंपनी Nike की टैगलाइन है। वहीं सजा-ए-मौत का वीडियो बनाया गया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा, आप भी देखिए…

<

विज्ञापन

>

फायरिंग स्क्वाड द्वारा सजा-ए-मौत दिया जाना चुना

14 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में एंट्री करने वाले गैरी गिल्मोर ने 19 जुलाई 1976 की शाम अमेरिका के यूटा शहर में एक गैस स्टेशन कर्मचारी मैक्स जेन्सेन से लूटपाट की और उसकी हत्या कर दी। अगले दिन 20 जुलाई को उसने प्रोवो में एक मोटल मैनेजर बेनी बुशनेल से लूटपाट करके उसे गोली मार दी।

विज्ञापन

दोनों मामलों में उसे 1976 में सजा-ए-मौत सुनाई गई थी, लेकिन उसने यह कहते हुए अपने वकीलों को सजा के खिलाफ अपील करने से रोक दिया कि फांसी पर लटकना सम्मान के साथ मरना होगा, लेकिन वह अपने तरीके से मरना चाहता था। इसलिए उसने कानून का फायदा उठाया, लेकिन उसे परमिशन नहीं दी गई।

इसलिए उसने भूख हड़ताल की, जिसे आगे कोर्ट मजबूर हो गई और गिल्मोर को फायरिंग दस्ते द्वारा गोली मारकर सजा-ए-मौत दिए जाने की परमिशन दे दी गई। वहीं अमेरिका में मृत्युदंड पर 10 साल से चली आ रही रोक हटाने के बाद गिल्मोर को दी गई सजा-ए-मौत, देश में पहली सजा-ए-मौत थी।

विज्ञापन

 

इस तरह दी गई गिल्मोर को सजा-ए-मौत

17 जनवरी 1977 को सजा-ए-मौत देने के दौरान जब जज ने पूछा कि क्या उन्हें कुछ कहना है तो गिल्मोर ने कहा कि उसके मुंह को ढका न जाए, वह मौत को आंखों से देखना चाहता है। इसके बाद उसे काला पर्दा लगाकर उसके आगे कुर्सी रखकर उस पर बिठाया गया। गिल्मोर ने शेव की हुई थी। काली टी-शर्ट, नीचे से मुड़ी हुई सफेद रंग की पैंट, सफेद-नीले रंग के स्नीकर्स पहने हुए थे।

उसकी गर्दन, कमर, कलाइयों और पैरों को कुर्सी से बांध दिया गया। 26 फीट की दूरी पर 5 विंडो बनी थी, जिनमें पर्दे के पीछे 5 राइफल मैन थे। इन्होंने गिल्मोर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। पांचों ने उसके दिल पर टारगेट किया, जिसमें से 4 गोलियां दिल में लगीं। उसके बाद गिल्मोर का जेल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस तरह गिल्मोर 10 साल बाद अमेरिका में फांसी पाने वाला पहला कैदी बना।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola