यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष को ले जा रहे एक प्लेन को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। बुल्गारिया के अधिकारियों की जांच के बाद ऐसी जानकारी साझा की गई है जिसे सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए। अधिकारियों का दावा है कि रूस ने प्लेन का GPS जाम कर निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि इसके बाद भी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के प्लेन की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हो गई।
एयरपोर्ट के पास टूटा जीपीएस सिग्नल
रविवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को ले जा रहे एक विमान को बल्गेरियाई हवाई क्षेत्र में जीपीएस जामिंग का निशाना बनाया गया। घटना के समय वॉन डेर लेयेन के रूस और बेलारूस की सीमा से लगे यूरोपीय संघ के देशों के दौरे के तहत प्लोवदिव एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थीं। इस प्लेन का जीपीएस सिग्नल एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही टूट गया। बुल्गारिया के जांच अधिकारियों ने इस घटना के पीछे रूस को बताया है। उनका कहना है कि रूस हमेशा से यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का दुश्मन रहा है।
ये भी पढ़ें: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी बड़ी मदद, भूकंप ने काबुल और कुनार में मचाई तबाही
रूस के निशाने पर हैं वॉन डेर लेयेन
यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता एरियाना पोडेस्टा ने कहा कि वॉन डेर लेयेन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण की एक प्रमुख और मुखर आलोचक हैं। यही वजह से है कि वे रूस के निशाने पर हैं। रूस और उनके सहयोगी अक्सर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो? जिन्होंने कहा- रूसी तेल से ‘भारतीय ब्राह्मण’ कर रहे मुनाफाखोरी
सैटेलाइट सिग्नल से प्लेन के GPS को किया जाम
बुल्गारियाई सरकार ने इस मामले में बयान जारी किया है। बताया गया है कि सैटेलाइट सिग्नल से प्लेन के GPS को जाम कर दिया गया था। जैसे ही प्लेन प्लोवदिव हवाई अड्डे के पास पहुंचा तो GPS का सिग्नल गायब हो गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अब यूरोपीय संघ अपना ध्यान रक्षा तैयारियों और निवेश पर केंद्रित करेगा।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
11 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines