Europe Heatwave 2026: यूरोप इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है. फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और स्पेन समेत यूरोप के 26 देश इस समय भयंकर हीटवेव (लू) की चपेट में हैं. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि 14 से अधिक देशों में गर्मी को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. ज्यादातर देशों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिसने आम जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है.
फ्रांस में सबसे बुरा हाल: 58 की मौत
गर्मी का सबसे घातक असर फ्रांस में देखने को मिल रहा है, जहां अब तक 58 लोगों की जान जा चुकी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नदियों और झीलों का रुख कर रहे हैं, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में 40 युवाओं की डूबने से मौत हो गई. वहीं, लू की चपेट में आने से 2 बच्चों समेत 18 लोगों ने दम तोड़ दिया.
बढ़ते तापमान का असर देश के बिजली संकट पर भी पड़ा है. फ्रांस में ‘गोलफेश न्यूक्लियर पावर प्लांट’ को सोमवार रात को बंद करना पड़ा. दरअसल, इस प्लांट को ठंडा रखने के लिए गारोन नदी के पानी का इस्तेमाल होता है, जिसका तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है.
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पाबंदी
फ्रांस सरकार ने एहतियात के तौर पर 1,350 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया है. इसके अलावा, फ्रांस के मशहूर वार्षिक स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टिवल ‘फेत द ला म्यूजिक’ के दौरान सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. सरकार को डर है कि अत्यधिक गर्मी में शराब पीने से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह गर्मी साल 2003 की उस ऐतिहासिक आपदा जैसी है, जिसमें करीब 15 हजार लोगों की मौत हुई थी.
ब्रिटेन में टूटेगा 50 साल का रिकॉर्ड, इटली-जर्मनी भी बेहाल
ब्रिटेन: मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए ‘रेड एक्सट्रीम हीट वॉर्निंग’ जारी की है. यहां तापमान 39°C के पार जाने का अनुमान है, जिससे 1976 का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है. रात का तापमान भी 20°C से नीचे नहीं जा रहा है.
जर्मनी और बेल्जियम: जर्मनी में नदियों-झीलों में नहाने के दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. बेल्जियम में कई स्कूलों को हाफ-डे कर दिया गया है.
इटली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोम और मिलान सहित 15 प्रमुख शहरों में रेड अलर्ट घोषित किया है. स्पेन में भी रातें ‘ट्रॉपिकल नाइट्स’ में बदल चुकी हैं, यानी रात में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है.
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
2 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
9 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
21 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines