यूरोप में गुरुवार को कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद कई उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा. कुछ विमानों को दूसरे एयरपोर्ट पर उतारा गया, जबकि कुछ की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अधिकारियों के मुताबिक, सभी विमानों में यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. जांच के दौरान अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. फिनलैंड की एयरलाइन फिनएयर की हेलसिंकी से रोम जा रही फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली. विमान रोम में सामान्य तरीके से उतरा. जांच में उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
बुल्गारिया की तीन उड़ानों को मिली धमकी
बुल्गारिया की राजधानी सोफिया जा रही रयानएयर की तीन उड़ानों को भी बम की धमकी मिली. इनमें से दो विमान डेनमार्क के कोपेनहेगन और स्पेन के मैड्रिड से आ रहे थे. दोनों सुरक्षित सोफिया एयरपोर्ट पर उतरे. वहीं, लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से सोफिया जा रही तीसरी फ्लाइट का रास्ता बदल दिया गया. उसे बुल्गारिया के प्लोवदिव एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.
फ्रांस में सैन्य एयरपोर्ट पर उतारा गया विमान
आयरलैंड से इटली जा रही एक फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली. इसके बाद विमान को पश्चिमी फ्रांस के एव्रू स्थित सैन्य एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. फ्रांस के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, विमान में 151 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे. सभी सुरक्षित हैं. सैन्य बम निरोधक टीम विमान की जांच कर रही है.
इस सप्ताह कई उड़ानों को मिलीं झूठी धमकियां
अधिकारियों के मुताबिक, इस सप्ताह यूरोप में कई दूसरी उड़ानों को भी बम की झूठी धमकियां मिली हैं. इनमें पोलिश एयरलाइन LOT, स्कैंडिनेवियन एयरलाइन, विज एयर और रयानएयर की उड़ानें शामिल हैं. इन धमकियों के कारण विमानों की तलाशी ली गई और कई के रास्ते बदले गए. एक मामले में इटली की वायुसेना ने विमान को सुरक्षित उतरने तक सुरक्षा भी दी. इससे एक दिन पहले बुल्गारिया जा रहे एक विमान को भी हवा में बम की धमकी मिली थी. इसके बाद उसे हंगरी की ओर मोड़ दिया गया था. इन सभी घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि वे हालात पर नजर रख रहे हैं.
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
8 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
10 hrs agoLIVE: पटना में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज, गंगा घाटों की सफाई के निर्देश
11 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
11 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
12 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
20 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
23 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines