Ethiopia Volcano Eruption: चीन की तरफ बढ़ रही इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, भारत को मिली राहत

Ethiopia Volcano Eruption Live Updates: इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया. इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई. यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई है.

Ethiopia Volcano Eruption LIVE
विज्ञापन

Ethiopia Volcano Ash Cloud News: इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 10 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया. इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई. यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई है.

दिल्ली पर भी छाई ज्वालामुखी की राख

सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई. इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट में बताया गया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे चीन की तरफ बढ़ गया.

विज्ञापन

गुजरात भी पहुंचेगा यह बादल

यह बादल राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका था. रात में पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने की आशंका है. इसे देखते हुए एअर इंडिया ने अपनी 11 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है.

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर काफी कम होगा. हालांकि हल्की मात्रा में राख गिरने की आशंका है.

राख में क्या-क्या मिला है?

जानकारी के अनुसार, यह राख का गुबार 100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से भारत की ओर बढ़ा और 15,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर फैल रहा है. इसमें ज्वालामुखीय राख, सल्फर डाइऑक्साइड, और कांच व चट्टान के सूक्ष्म कण शामिल हैं. ये तत्व वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ