Manchester Crime: हिंसाग्रस्त मणिपुर से हाल के दिनों में एक वीडियो पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियों में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। अब ऐसा ही एक मामला समृद्ध देश इग्लैंड से सामने आया है। यहां आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि खुद पुलिस पर लगा है। मामला जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
38 वर्षीय महिला को लिया था हिरासत में
अंग्रेजी न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला इग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर का है। यहां एक 38 वर्षीय महिला के साथ हुई वारदात सामने आई है। आरोप है कि यहां की पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लेकर करीब 26 घंटे तक निर्वस्त्र रखा। इतना ही नहीं, महिला के मेडिकल में यौन चोटें भी आई हैं।
वीडियो क्लिप सामने आने पर खुला राज
मामला सामने आने के बाद सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि वे इस मामले की गंभीरता के साथ जांच करने की अपील करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जारी एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि 5 फरवरी, 2021 को गिरफ्तारी के बाद 38 वर्षीय महिला को पुलिस सेल में ले जाया गया और एक पतले गद्दे पर फेंक दिया।
मेडिकल जांच में हुआ ये खुलासा
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारियों को उसके टॉप, अंतःवस्त्रों और जींस को उतारने के बाद उसे अकेला निक्कर में छोड़ दिया। उधर, मेडिकल रिकॉर्ड से पता चला है कि महिला को यौन चोटें लगी थीं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि उन्हें एक कॉल आई थी। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने उसे घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया कि संभवतः महिला ने अत्यधिक कोकीन का सेवन किया था।
हिरासत से छोड़ने से कुछ समय पहले दिया ट्रैकसूट
एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि महिला कंबल को ओढ़े हुए एक बेंच पर बैठी है। उसके पैरों के बीच से रक्तस्राव भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे सेल छोड़ने के कुछ देर पहले ही ट्रैकसूट दिया गया। इसके बाद महिला सीधे अस्पताल गई। जहां मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला को मानसिक विकार का कोई पुराना इतिहास नहीं है।
महिला ने खुले तौर पर लगाया ये आरोप
इसके बाद महिला ने मीडिया को बताया कि मैं खुले तौर पर कह रही हूं कि ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने हिरासत के दौरान किसी समय मुझे नशीला पदार्थ दिया और फिर मेरा यौन उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पुलिस स्टेशन में उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
33 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines