England Princess Diana: इंग्लैंड की दिंवगत राजकुमारी डायना के पहले वर्क परमिट की नीलामी हुई है। डायना का ये हस्ताक्षरित वर्क परमिट लगभग 8 हजार पाउंड यानी लगभग 8 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा गया है। बताया जा रहा है कि ये वर्क परमिट प्रिंस ऑफ वेल्स किंग चार्ल्स से शादी करने से दो साल पहले का है। इस परमिट को एक अज्ञात अमेरिकी संग्रहकर्ता की ओर से खरीदा गया है। ऑक्शनियम लिमिटेड के एंड्रयू स्टोव ने कहा कि इस दस्तावेज को पाने के लिए अमेरिका, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा दूसरे देशों के लोगों में भी काफी क्रेज दिखा। डायना का पहला वर्क कॉन्ट्रैक्ट था, इसलिए लोग दिलचस्पी दिखा रहे थे। इस परमिट पर डायना के 1979 में किए गए हस्ताक्षर हैं, जिसके लिए उन्होंने ब्लैक पेन का इस्तेमाल किया था। उस समय डायना केवल 17 साल की थीं।
आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं डायना
इस डॉक्यूमेंट में उन्होंने जल्द नौकरी पाने और अधिक सैलरी के लिए अपनी उम्र 1960 की बताई थी। लेकिन उनका बर्थ 1961 में हुआ था। प्रिसेस डायना की निजी जिंदगी को जानने के लिए लोगों में पहले भी दिलचस्पी दिखी है। वे लोगों के दिलों पर राज करती थीं। स्टोव के अनुसार नीलामी से पता लगता है कि वे आज भी लोगों में कितनी अहमियत रखती हैं? कागज के ऊपर लिखा है कि कॉन्ट्रैक्ट रोजमर्रा का काम है। जो फाइलिंग कैबिनेट में सैकड़ों लोगों को दिया जाता है। प्रिसेस का ये वर्क परमिट उनकी जिंदगी का अंतिम स्नैपशॉट भी माना जाता है। डायना ने वर्क परमिट में यह नहीं बताया है कि वे किस काम की तलाश में थीं? उनकी क्षमताओं का उल्लेख कुक, बेसिक, एनिमल्स, बैले डांसर और हाउसवर्क के लिए किया गया है।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट एक और सेक्स को लेकर जुड़वां बहनों की फिलिंग्स चौंकाने वाली
फॉर्म के नीचे प्यारी लड़की और कहीं भी भेजो लिखा गया है। लेकिन कोई नहीं जानता था कि ये लड़की दो साल बाद स्पेंसर वेल्स की राजकुमारी बन जाएंगी? उनके जीवन में इतना बड़ा बदलाव आ जाएगा। परमिट में उनका पता कैडोगन प्लेस एसडब्ल्यू1 भरा गया है। यहां वे कोलहर्न कोर्ट केंसिंग्टन जाने से पहले अस्थायी रूप से रही थीं। माना जाता है कि ये दस्तावेज नानी, बच्चे की देखभाल और मां की हेल्प जैसीं जॉब्स को पाने के लिए किया गया हो। 1978 में उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ भी काम किया था। कुछ काम उनको कॉन्ट्रैक्ट पर मिले थे।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines