Google CEO Sundar Pichai: कई जगह गूगल डाउन चल रहा है, जिसके कारण यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। डाउन डिटेक्टर, जो कई स्रोतों के माध्यम से सूचना को जुटाकर आउटेज को ट्रैक करता है, की ओर से भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया है कि अकेले यूके में ही 300 ऐसे यूजर्स मिले हैं, जिन्होंने गूगल पर सर्च करते समय परेशानियों का सामना किया है। इन लोगों का कहना है कि ये सर्च इंजन उनके लिए काम नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें:इस शहर में एक ही रात में गिरी 10 हजार बार बिजली! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
यूजर्स ने ही डाउन डिटेक्टर को गूगल पर सर्चिंग के अलाव दूसरी सेवाओं में आ रहीं परेशानियों से रूबरू करवाया। वहीं, सामने आया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में भी 1400 ऐसे लोग सामने आए हैं। जो कहीं न कहीं गूगल पर सर्चिंग के दौरान एरर का सामना कर रहे हैं। ज्यादातर मामले डेनवर, कोरोराडो और सिएटल के अलावा न्यूयॉर्क शहर में सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें:UK: 8 लाख रुपये में बिका राजकुमारी डायना का पहला वर्क कॉन्ट्रैक्ट, जानिए किसने खरीदा?
गूगल की अन्य सेवाओं की बात करें, तो जीमेल, यूट्यूब, गूगल टॉक और गूगल मैप्स यूजर्स के लिए लगातार ठीक चल रही हैं। इनको लेकर लोगों ने कोई परेशानी जाहिर नहीं की है। अमेरिका में 100 ऐसे यूजर्स सामने आए हैं, जिन्होंने गूगल मैप्स के साथ अपनी परेशानियों को साझा करने की बात स्वीकार की है।
एक्स पर लोग शेयर कर रहे अनुभव
एक्स पर एक उपयोगकर्ता की ओर से लिखा गया है कि गूगल डाउन। उस पोस्ट को काफी लोग साझा भी कर रहे हैं। एक ऐसे पेज की जानकारी दूसरे यूजर्स की ओर से अपलोड की गई है, जिसमें साफ तौर पर एरर दिख रहा है। संदेश दिख रहा है एरर 502 का। बाद में दिख रहा है कि आपका अनुरोध इसलिए पूरा नहीं हो सका, क्योंकि सर्वर में अस्थायी त्रुटि आ गई। 30 सेकेंड के बाद दोबारा ट्राई करें। वे सिर्फ इतना ही जानते हैं।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
5 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
8 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
11 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
12 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
14 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
21 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
22 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines