School Attack Accused Encounter in Bathroom: एक शातिर आरोपी ने एक प्ले स्कूल पर हमले की साजिश रची। उसने हमले से पहले एक लिस्ट भी बनाई थी, जिसमें उन लोगों के नाम थे, जिनकी उसे हत्या करनी थी। हालांकि पुलिस ने ये साजिश नाकाम कर दी। अब शातिर को पुलिस ने उसके घर में ही एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी के घर से भारी मात्रा में हथियार, बम और बारूद बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने अब इस एनकाउंटर की तस्वीरें जारी हैं।
कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया
न्यूज साइट द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्राउन इलाके का है। यहां 32 वर्षीय रीड विस्चुसेन को कोलंबिन और डनब्लेन नरसंहार के लिए योजना बनाने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। पुलिस ने अब कोर्ट में आरोपी के काबू करने के लिए किए गए एनकाउंटर के बारे में ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट को बताया है।
ये थी आरोपी की प्लानिंग
पुलिस की ओर से कोर्ट जूरी को दिखाए गए एक फुटेज के जरिए बताया है कि उन्होंने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जब वे आरोपी के घर में दाखिल हुए तो वह बाथरूम में था। सामने आया है कि आरोपी खुद को गोली मारने की कोशिश कर रहा था। जैसे हुए किसी के घर में घुसने की आशंका हुई, वैसे ही वह हाथ में बंदूक लेकर सीढ़ियों से नीचे आने लगा। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीछ गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर तीन राउंड फायरिंग हुई।
बना रखी थी हत्या की लिस्ट
पुलिस ने कोर्ट जूरी को बताया कि बाद में उन्हें पता चला, आरोपी ने अपने पूर्व सहपाठियों, शिक्षकों और पुलिस कर्मचारियों की एक हत्या की सूची तैयार की थी, जिन्हें वह निशाना बनाना चाहता था। पुलिस ने पिछले साल 28 नवंबर को विक सेंट लॉरेंस, समरसेट में उनके घर की खुफिया जानकारी हासिल की।
एनकाउंटर में आरोपी को लगी गंभीर चोटें
आरोपी ने हमले को वीभत्स बनाने के लिए भारी संख्या में हथियार खरीदे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आरोपी को चोटें भी आई हैं। इसके कारण उसे करीब 4 महीने तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट को ये भी बताया कि हमले में उनकी जान भी खतरे में आ गई थी।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines