Elon Musk: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क लगातार कई प्रयोग कर रहे हैं। नई पॉलिसी से लेकर छंटनी तक के फैसले के बाद ट्विटर के कर्मचारियों पर वे लगातार काम का भी दवाब बढ़ा रहे हैं। मस्क की ओर से कर्मचारियों को किए गए एक मेल के बाद गुरुवार को 100 से अधिक कर्मचारियों ने बगावत करते हुए इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद कंपनी के कई दफ्तरों में ताले भी लग गए हैं।
अभी पढ़ें – नया Oppo A1 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स भी
कर्मचारियों को भेजे गए मेल में मस्क ने क्या लिखा
इस हफ्ते की शुरुआत में मस्क ने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में कहा कि ट्विटर को और ज्यादा सफल बनाने के लिए उन्हें (कमर्चारी) और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कर्मचारियों को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए 36 घंटे का समय दिया कि क्या वे रुकेंगे या तीन महीने की एडवांस सैलरी के साथ कंपनी छोड़ेंगे।
मस्क की ओर से किए गए इस मेल के बाद करीब 100 से अधिक कर्मचारियों ने मस्क के दूसरे विकल्प के साथ जाने का फैसला किया। कंपनी के सूत्रों का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैकड़ों कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। सैकड़ों कर्मचारियों ने गुरुवार को ट्विटर के स्लैक में विदाई संदेश और सलामी इमोजी पोस्ट करना शुरू कर दिया और कहा कि उन्होंने मस्क के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है।
कर्मचारियों से भरवाया जा रहा है फॉर्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क की ओर से एक फॉर्म भी कर्मचारियों से भरवाया जा रहा है जिसमें कंपनी की ओर से जारी की गई शर्तों के बारे में बताया गया है। कहा गया है कि अगर कोई इन शर्तों से सहमत नहीं है तो फिर वह कंपनी से इस्तीफा देकर घर जा सकता है। ऐसा करने वालों को अगले तीन महीने का वेतन दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – 5G चलाते हैं तो जल्दी उड़ जाती है आपकी iPhone की बैटरी? ये रहा लंबे समय तक फोन चलाने का जुगाड़
मस्क ट्विटर ऑफिस में व्यस्त, टेस्ला की मुश्किलें बढ़ी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क अपनी टेस्ला कंपनी पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। टेस्ला में निवेश करने वालों ने उनकी ट्विटर में ज्यादा व्यस्ता को लेकर चिंता जताई है। वहीं, मस्क ने भी एक बयान में कहा था कि मैं ऐसे किसी शख्स की तलाश कर रहा है जो ट्विटर को संभाल सके, ताकि मैं अपनी अन्य कंपनियों को समय दे सकूं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
42 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines