PM मोदी-मैक्रों मुलाकात: राफेल से लेकर हैमर तक, भारत-फ्रांस के बीच होंगी ये 5 बड़ी डिफेंस डील्स!

India France Defence Deals: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है. यात्रा का मुख्य केंद्र अरबों डॉलर के वे रक्षा सौदे और तकनीक साझा करने के समझौते हैं, जो भारत की सैन्य शक्ति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे.

Modi Macron Meeting 2026

India France Defence Deals: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं. मुंबई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका अभिवादन किया. यह मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और मुंबई का उनका पहला दौरा है. उनकी पत्नी ब्रिजित मैक्रों भी साथ हैं. दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. इसमें भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा, नए सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा. शाम करीब 5:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 (IFYI) का उद्घाटन करेंगे और बिजनेस लीडर्स, स्टार्ट-अप्स तथा इनोवेटर्स से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर स्वागत किया: “भारत आपका स्वागत करता है! हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना चाहते हैं.” मैक्रों ने भी यात्रा के दौरान व्यापार, अर्थव्यवस्था, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल क्षेत्र के नेताओं के साथ आने की बात कही. इसके अलावा मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे. दौरे के दौरान रक्षा, AI, व्यापार, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में कई समझौते होने की संभावना है.

विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में बड़े सौदे: राफेल से हैमर तक

भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग मजबूत है. फ्रांस भारत का विश्वसनीय पार्टनर रहा है. इस दौरे में कई बड़े रक्षा सौदों पर फोकस है:

राफेल लड़ाकू विमान डील: भारत पहले ही फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान ले चुका है, जो वायुसेना की रीढ़ बन चुके हैं. अब हाल ही में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने 114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दी है. इसकी अनुमानित लागत 3.25 लाख करोड़ रुपये (करीब 30-40 अरब यूरो/डॉलर) है. यह भारत की आजादी के बाद की सबसे बड़ी हथियार खरीद में से एक है. इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी.

विज्ञापन

समंदर में बढ़ेगी ‘स्कॉर्पीन’ की ताकत: भारत और फ्रांस के बीच ‘प्रोजेक्ट-75’ के तहत 6 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां मझगांव डॉक में फ्रेंच तकनीक से बन रही हैं. अब तक 5 शामिल हो चुकी हैं, छठी जल्द आएगी. अगली पनडुब्बियों में फ्रांस के साथ सहयोग बढ़ सकता है. ये पनडुब्बियां समुद्र में छिपकर हमला करने में सक्षम हैं. जो हिंद महासागर में चीन की चुनौतियों का जवाब देंगी.

विज्ञापन

हैमर मिसाइल: राफेल की सबसे बड़ी ताकत ‘हैमर’ मिसाइल है. यह एक सटीक एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल है जो दुश्मन के बंकरों को कोसों दूर से तबाह कर सकती है. इस दौरे में अगर यह डील होती है, तो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बड़ी मजबूती मिलेगी, जिसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) शामिल हो सकता है.

हेलीकॉप्टर उत्पादन में बड़ी छलांग: फ्रांसीसी कंपनी ‘एयरबस हेलीकॉप्टर्स’ भारत में भारी निवेश की तैयारी में है. चर्चा है कि भारत में नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए हेलीकॉप्टर बनाने की यूनिट स्थापित की जा सकती है. इससे न केवल सेना को आधुनिक चॉपर मिलेंगे, बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

विज्ञापन

AI और भविष्य की तकनीक पर फोकस: रक्षा सौदों के साथ-साथ इस बार ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) पर भी विशेष जोर है. मुंबई में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में दोनों नेता हिस्सा लेंगे. भारत और फ्रांस मिलकर ऐसी एआई तकनीक विकसित करना चाहते हैं जिसका उपयोग सुरक्षा और नागरिक सेवाओं में सुरक्षित तरीके से किया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ