World News: इंटरनेशनल फ्लाइट टेकऑफ हुई ही थी कि अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे चीखने चिल्लाने लगे और विमान में धुंआ भरने लगा। हालातों को देखते हुए पायलट ने तुरंत ATC से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। अनुमति मिलते ही फ्लाइट को पुर्तगाल के पोर्टो एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां इमरजेंसी लैंडिंग कराकर पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 195 लोग सवार थे, जिन्होंने लिस्बन से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट लैंड होते ही इमरजेंसी सर्विसेज जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड रनवे पर पहुंच गई थी। इमरजेंसी गेट से पैसेंजर्स को रेक्यू किया गया और फर्स्ट एड दिया गया। 2 यात्रियों को मौके पर ही CPR देकर बचाया गया। वहीं 9 पैसेंजरो को सांस लेने में दिक्कत होने से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विमान में अचानक धुंआ भरने के कारणों की जांच की रही है।
यह भी पढ़ें:Elon Musk पर चौंकाने वाला दावा! बेटी बोली- बेटे की चाहत में IVF से पैदा करते हैं बच्चे
इमरजेंसी अलार्म बजते ही रनवे पर पहुंची सुरक्षा
पुर्तगाल के नागरिक सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट की घटना है। फ्लाइट TAP1356 ने दोपहर करीब 3 बजकर 46 मिनट पर लिस्बन से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान 4 बजकर 20 मिनट पर पश्चिमी स्पेन के ऊपर चक्कर काटने लगा और उसे पुर्तगाल के पोर्टो शहर के फ्रांसिस्को डी सा कार्नेइरो हवाई अड्डे की ओर जाते देखा गया। करीब 5 बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।
इमरजेंसी लैंडिंग का अलार्म बजा था तो पुलिस, सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रनवे पर पहुंच गई। सभी टीमों ने मिलकर पहले यात्रियों को रेस्क्यू किया और विमान में भरे धुंए को बाहर निकालने की कोशिश की। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोगों को मेडिकल सर्विस की जरूरत पड़ी। इस घटनाक्रम के चलते अन्य विमानों को उतरने की अनुमति के लिए हवा में इंतजार करना पड़ा, ताकि मुसीबत में फंसे विमान की लैंडिंग हो सके।
TAP एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि विमान को तकनीकी समस्या के कारण पोर्टो एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया था और सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। यात्रियों को दूसरे विमान में बिठाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:चांद पर मिला दुर्लभ ‘खजाना’! चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के डेटा की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
LIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines