Elon Musk X Post Viral: स्पेसएक्स के CEO और X के फाउंडर एलन मस्क की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने AI चैटबॉट ग्रोक का एक फीचर बताया है, जो काफी दिलचस्प है. पोस्ट में एलन मस्क ने प्रोसेस बताते हुए वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया है. उन्होंने फोटो से वीडियो बनाने का प्रोसेस बताया है, जिसे फोटो पर लॉन्ग प्रेस करके बनाया जा सकता है. जी हां, फोटो पर क्लिक करके लॉन्ग प्रेस करें और उसे वीडियो में कन्वर्ट कर लें. एलन मस्क ने वीडियो क्लिप में ऐसा करके भी दिखाया है.
पोस्ट में क्या लिखा एलन मस्क ने?
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने X पोस्ट में लिखा कि ग्रोक का दिलचस्प फीचर फोटो को वीडियो में कन्वर्ट करना है, जिसे उन्होंने खुद आजमाया और काफी मजा आया. उन्होंने लिखा कि फोटो पर लॉन्ग प्रेस करें, फोटो तुरंत वीडियो में कन्वर्ट हो जाएगी. ऐसा करके यूजर्स प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद का बना सकते हैं. उन्होंने एक कपल को कठपुतली में बदलने के लिए फीचर को आजमाया था. इसके लिए उन्होंने ग्रोक के फीचर इमेज टू वीडियो जनरेशन टूल्स का इस्तेमाल करके फोटो से वीडियो बनाया.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क का एलियंस को लेकर बड़ा दावा, इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I एटलस धरती से टकराया तो क्या होगा?
मस्क ने बनाकर दिखाया वीडियो
फोटो से वीडियो बनाना सबसे आसान काम हो गया, सिर्फ एक लॉन्ग प्रेस में पूरा प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा. ये जानकारी खुद रविवार दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने पोस्ट करके शेयर की है और उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया है. Elon Musk ने X पर पोस्ट करके लिखा, इमेज पर लॉन्ग प्रेस करें, इसके बाद उसको वीडियो में बदलें. फिर प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद के हिसाब से बनाएं. उन्होंने बताया कि उनका अपना प्रॉम्प्ट था कि एक कपल को मपेट्स में कंवर्ट कर दें.
यह भी पढ़ें: ‘H-1B वीजा पर ऐसी जंग छेड़ दूंगा कि…’, ट्रंप के फीस बढ़ाने के फैसले के बीच एलन मस्क का पुराना ट्वीट वायरल
मस्क का AI चैटबॉट है ग्रोक
बता दें कि ग्रोक एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI का प्रोडक्ट है, जिसमें इमेज टू वीडियो जनरेशन टूल्स को एड किया गया है. यह टूल ग्रोक के एक्सपेंडिंग क्रिएटिव टूलकिट का पार्ट है, जिसमें राइटिंग, इमेज जनरेशन और रियल टाइम डेटा एक्सेस जैसे फीचर भी हैं. एलन मस्क अपनी कंपनी xAI के ग्रोक-4 को यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है, वहीं यह चैटबॉट एंड्रॉयड और IOS दोनों सिस्टम पर उपलब्ध है, वहीं इसे X पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी ऐप या गूगल पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
5 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
8 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
11 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
12 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
14 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
21 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
22 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines