Elon Musk Trans Daughter Reaction: X के फाउंडर, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क की ट्रांस बेटी विवियन विल्सन सामने आई हैं और उन्होंने अपने पिता के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 20 वर्षीय विवियन विल्सन आज एक लड़की हैं, लेकिन पहले वे एक लड़का थीं, जिसका नाम जेवियर था। एलन मस्क उसके पिता हैं और उन्होंने दावा किया था कि विवियन ‘समलैंगिक’ और ‘थोड़ी ऑटिस्टिक’ पैदा हुई थी, लेकिन विवियन ने पिता के दावे को झूठ, बकवास और मनगढ़ंत बताया है।
विवियन ने अपने इंस्टा थ्रेड्स पर लाइव आकर और पोस्ट लिखकर पिता के दावों पर रिएक्ट किया। विवियन ने अपने पिता के इस दावे पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि वोक माइंड वायरस कारण जेवियर लड़का विवियन लड़की बन गया। उसका जेंडर चेंज हो गया। उन्हें धोखे से जेवियर को दवाइयां देने के लिए मनाया गया। डॉक्यूमेंट पर साइन कराकर ऐसी दवाइयां दी गईं, जिससे जेवियर का जेंडर चेंज हो गया, क्योंकि जो यौवन अवरोधक दवाइयां दी गईं, वे नसबंदी की दवाइयां थीं।
विवियन विल्सन द्वारा पोस्ट पर लिखा गया जवाब।
विवियन ने पिता मस्क के दावों को बकवास बताया
विवियन विल्सन ने एलन मस्क के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब जेवियर (विवियन विल्सन) छोटा-सा था, उन्हें तभी पता चल गया था कि वह समलैंगिक है। वह मेरे लिए जैकेट जैसे कपड़े चुनता था और उसे संगीत पसंद था। विल्सन ने कहा कि और भी ऐसी बहुत-सी बातें हैं जिन्हें उन्हें खारिज करना है, लेकिन उन्होंने सबसे पहले उस दावे को खारिज किया कि जिसमें एलन मस्क ने कहा कि विवियन ‘थोड़ा ऑटिस्टिक’ पैदा हुई थी। विवियन का कहना है कि यह पूरी तरह गलत है। पता नहीं, उन्हें यह सब कहां से पता चला?
विवियन कहती हैं कि उन्हें कभी भी संगीत या रंगमंच पसंद नहीं था। उन्होंने कभी भी पिता मस्क के लिए जैकेट नहीं चुनी। सब बकवास बातें हैं। जानती हूं कि मस्क एक पिता हैं और उनकी बकवास पर लोग विश्वास करते हैं, लेकिन यह भी जान लीजिए कि वह सब बकवास है, इसलिए मुझे सामने आना पड़ा। विवियन विल्सन ने कहा कि उनके पिता ने वे सभी दावे इसलिए गढ़े हैं, क्योंकि बचपन में वे उनके आसपास नहीं थे। पिता मस्क उनके ‘स्त्रीत्व और विचित्रता’ के कारण उन्हें लगातार परेशान करते थे।
एलन मस्क द्वारा विवियन विल्सन को लेकर किया गया दावा।
एलन मस्क के 3 महिलाओं से 12 बच्चे हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवियन ने यह भी कहा कि कैलिफोर्निया में उन्हें कानूनी तौर पर एक महिला के रूप में मान्यता प्राप्त है। वह बिल्कुल ठीक और नॉर्मल हैं और पिता को जवाब देने के काबिल हैं। बता दें कि एलन मस्क के अपनी बेटी विवियन विल्सन के साथ लंबे समय से विवादास्पद संबंध रहे हैं। दक्षिण अफ़्रीकी अरबपति ने पिछले 22 वर्षों में 12 बच्चों को जन्म दिया है और वे सार्वजनिक रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि दुनिया की जनसंख्या कम है।
मस्क के 3 अलग-अलग महिलाओं कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन, म्यूजिशियन ग्रिम्स और उनकी कर्मचारी शिवोन ज़िलिस से बच्चे पैदा हुए। उनका सबसे छोटा बच्चा जनवरी 2024 में पैदा हुआ। दूसरी ओर उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से पैदा हुए जेवियर दावा करते हैं कि उन्होंने खुद कानूनी रूप से अपना लिंग बदलवाया और विवियन विल्सन बन गए। 2022 में उन्होंने अपना नाम बदला। अदालत में एफिडेविट देकर उन्होंने पिता के साथ संबंध खत्म किए।
एलन मस्क का फैमिली चार्ट
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
2 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
3 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
5 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
6 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
9 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
9 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
10 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
10 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
11 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines