Elon Musk Son Bears Middle Name Chandrashekhar Tells Indian IT Minister Rajeev At UK AI Summit: यूके में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हिस्सा लिया। जहां गुरुवार को उनकी मुलाकात अरबपति कारोबारी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क से हुई। मंत्री चंद्रशेखर ने मीटिंग के बाद सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी और एलन मस्क के बीच क्या बातचीत हुई?
मंत्री ने बताया कि एलन मस्क के बेटे का पूरा नाम शिवोन चंद्रशेखर जिलिस है। एलन मस्क भारतीय वैज्ञानिक और नोबल विजेता प्रोफेसर एस चंद्रशेखर से काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने बेटे के नाम के मध्य में चंद्रशेखर नाम का इस्तेमाल किया है। यह बात खुद मस्क ने बताई। विज्ञानी चंद्रशेखर को 1983 में नोबल प्राइज मिला था।
मस्क के बेटे ने भी दी प्रतिक्रिया
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना राज्य मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘देखिए, यूके के बैलेचले पार्क में AI Safet Summit में मेरी मुलाकात किससे हुई। एलन मस्क ने शेयर किया कि शिवोन जिलिस के साथ उनके बेटे का मध्य नाम चंद्रशेखर है। जिसका नाम 1983 के नोबेल भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है।’ शिवोन ने भी मंत्री की पोस्ट पर हामी भरते हुए प्रतिक्रिया दी।
28 देशों ने समिट में लिया हिस्सा
एआई सेफिटी समिट में संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन जैसे महत्वपूर्ण देशों सहित 28 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एआई के संभावित विनाशकारी खतरों से निपटने में सहयोग करने के लिए एक समझौता किया है। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने यह समिट आयोजित किया था। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह मानवता के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
7 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
7 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines