बुधवार सुबह एलन मस्क ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जैसे ही मुझे कोई ऐसा ‘मूर्ख’ मिलेगा जो इस पद के लायक लगेगा तो मैं ट्विटर के CEO पोस्ट से इस्तीफा दे दूंगा और उसके बाद मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा।
मस्क ने पोल कर पूछा था सवाल
बता दें कि एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोल के जरिए यूजर्स से सवाल पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर के CEO का पद छोड़ देना चाहिए? मस्क ने यूजर्स से हां और न में जवाब मांगा था। मंगलवार सुबह पोल का नतीजा सामने आया था।
और पढ़िए –एक और विवाद में फंसे इमरान खान, सोशल मीडिया पर महिला के साथ अंतरंग बातचीत का ऑडियो लीक
नतीजे के मुताबिक, ट्विटर यूजर्स चाहते हैं कि मस्क ट्विटर चीफ के पद से हट जाएं। लगभग 57.5 प्रतिशत ट्विटर यूजर्स ने मस्क के पद छोड़ने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 42.5 प्रतिशत अभी भी चाहते हैं कि वह कंपनी का नेतृत्व करें।
पोल के नतीजों के बाद खड़ा हुआ था सवाल
बता दें कि 1.7 करोड़ से अधिक ट्विटर यूजर्स ने पोल का जवाब दिया। अब, सवाल यह है – क्या मस्क वास्तव में कंपनी के प्रमुख के रूप में पद छोड़ देंगे, या पोल सिर्फ एक और पब्लिसिटी स्टंट था।
मस्क वर्तमान में बोर्ड के एकमात्र सदस्य के रूप में सेवा दे रहे हैं और उनके नेतृत्व में ट्विटर पर सभी टीमों की बारीकी से निगरानी भी कर रहे हैं। अरबपति ने अक्टूबर में ट्विटर बॉस का पदभार संभालते ही अधिकांश शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था, जिनमें पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी प्रमुख विजय गड्डे और कई अन्य शामिल थे।
ट्विटर के नए सीईओ की तलाश जारी
बता दें कि पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से हटाने के तुरंत बाद मस्क ने कहा कि वह ट्विटर के अस्थायी सीईओ के रूप में तब तक काम करेंगे जब तक कि उन्हें कोई प्रतिस्थापन नहीं मिल जाता। बाद में मस्क ने कहा कि वह ट्विटर के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। अब पोल के नतीजे के बाद माना जा रहा है कि मस्क ट्विटर के सीईओ का पद संभालने के लिए अपने किसी करीबी को पाते ही ट्विटर प्रमुख के पद से हट जाएंगे।
मस्क ने इस साल अक्टूबर में महीनों के मूल्यांकन के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया और तब से कंपनी में बहुत कुछ बदल गया है। अरबपति ने दुनिया भर के कर्मचारियों के लिए कई बदलाव किए हैं। मस्क के कार्यभार संभालने के बाद से ट्विटर से करीब 5000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
51 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines