Elon Musk Reaction on Influencer Claim: मशहूर इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा कि उन्होंने 5 महीने पहले एलन मस्क के बच्चे को जन्म दिया। यह उनका 13वां बच्चा है। हटा दी गई पोस्ट में एश्ले सेंट क्लेयर ने यह भी आरोप लगाया था कि एलन मस्क ने हाल ही में उनसे और अधिक बच्चे पैदा करने को कहा था। स्पेसएक्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एश्ले सेंट क्लेयर के दावे के बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर रिएक्ट किया कि वाह।
सेंट क्लेयर ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एलन मस्क उनके बच्चे के पिता हैं। 5 महीने पहले ही उन्होंने दुनिया में उनके बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने लैटिन वाक्यांश एलिया इक्टा एस्ट (द डाई इज कास्ट) के साथ पोस्ट लिखी थी, जिसे अब हटा दिया गया है, लेकिन इस पोस्ट पर एलन मस्क का रिएक्शन आया। साथ ही पूरी दुनिया का ध्यान उस पोस्ट पर गया, जिस पर कई लोगों ने अपने-अपने तरीके से कमेंट भी किए।
बच्चे के पालन-पोषण के लिए समझौते की तैयारी
वहीं एलन मस्क की दोटूक प्रतिक्रिया के बाद सेंट क्लेयर ने उन्हें सीधा जवाब देने की बजाय ऑनलाइन अटकलों में शामिल होने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कमेंट में रिप्लाई किया कि एलन, हम पिछले कई दिन से आपसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं और आपने जवाब नहीं दिया। आप हमें कब जवाब देंगे, बजाय इसके कि आप उस व्यक्ति की बदनामी का सार्वजनिक रूप से जवाब दें, जिसने 15 साल की उम्र में अंडरवियर में मेरी तस्वीरें पोस्ट की हैं?
हालांकि यह टिप्पणी अब हटा दी गई है, लेकिन उनके प्रतिनिधि ब्रायन ग्लिकलिच ने पुष्टि की कि वह और एलन मस्क बच्चे के पालन-पोषण के संबंध में एक समझौते पर काम कर रहे थे। एलन एशले के साथ बच्चे का अभिभावक होने की भूमिका को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करें, इसका इंतजार कर रहे हैं, ताकि अटकलों पर विराम लगे। एशले को भरोसा है कि एलन अपने बच्चे की भलाई के लिए समझौते को पूरा करने का इरादा रखते हैं।
और बच्चे पैदा करने के लिए कहने का आरोप
अन्य हटाई गई पोस्ट में सेंट क्लेयर ने एलन मस्क पर एक एक्स यूजर को जवाब देने का आरोप लगाया, जिसने कथित तौर पर उनकी अनुचित तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। उन्होंने दावा किया कि उस शख्स के अकाउंट को एक्स की सिक्योरिटी टीम ने उस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। एक्स प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने के लिए यूजर को एक सप्ताह के लिए दंडित किया गया था। क्लेयर ने यह भी आरोप लगाया कि एलन मस्क ने हाल ही में उनसे और अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा था, लेकिन अब वे सीधे उनसे संवाद करने के बजाय अटकलों में उलझे हुए हैं।
बता दें कि 53 वर्षीय एलन मस्क के 3 महिलाओं से 12 बच्चे हैं। इनमें से 2 को वे तलाक दे चुके हैं। तीसरी से शादी नहीं की है, फिर भी 3 बच्चे हैं। पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके 6 बच्चे नेवादा, विवियन, ग्रिफिन, काई, सैक्सन, डेमियन। म्यूजिशियन ग्रिम्स से 3 बच्चे एक्स, एक्सा डार्क साइडरेल और टेक्नो मैकेनिकस हैं। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शिवोन जिलिस से स्ट्राइडर और एज्योर और पिछले साल जनवरी महीने में पैदा हुआ बच्चा है।
Elon Musk Tweet
संबंधित खबरें
'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
42 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
51 mins ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 hr agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 hr ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
8 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
14 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
18 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
19 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines