Elon Musk Poll Result: ट्विटर के मालिक एलन मस्क के उस पोल का नतीजा सामने आ चुका है जिसमें उन्होंने यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए। सोमवार को मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए ये सवाल यूजर्स से पूछा था। उन्होंने पोल में हां और न का विकल्प दिया था।
मस्क के इस पोल का नतीजा आ चुका है। नतीजे के मुताबिक, ट्विटर यूजर्स चाहते हैं कि मस्क ट्विटर चीफ के पद से हट जाएं। लगभग 57.5 प्रतिशत ट्विटर यूजर्स ने मस्क के पद छोड़ने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 42.5 प्रतिशत अभी भी चाहते हैं कि वह कंपनी का नेतृत्व करें।
और पढ़िए –पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जोरदार धमाका, विस्फोट में 13 लोग घायल
बड़ा सवाल- अब मस्क क्या करेंगे?
बता दें कि 1.7 करोड़ से अधिक ट्विटर यूजर्स ने पोल का जवाब दिया। अब, सवाल यह है – क्या मस्क वास्तव में कंपनी के प्रमुख के रूप में पद छोड़ देंगे, या पोल सिर्फ एक और पब्लिसिटी स्टंट था।
मस्क वर्तमान में बोर्ड के एकमात्र सदस्य के रूप में सेवा दे रहे हैं और उनके नेतृत्व में ट्विटर पर सभी टीमों की बारीकी से निगरानी भी कर रहे हैं। अरबपति ने अक्टूबर में ट्विटर बॉस का पदभार संभालते ही अधिकांश शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था, जिनमें पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी प्रमुख विजय गड्डे और कई अन्य शामिल थे।
और पढ़िए –‘चीन में 90 दिनों में 60% से अधिक आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित, लाखों में होंगी मौतें’, साइंटिस्ट का दावा
ट्विटर के नए सीईओ की तलाश जारी
बता दें कि पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से हटाने के तुरंत बाद मस्क ने कहा कि वह ट्विटर के अस्थायी सीईओ के रूप में तब तक काम करेंगे जब तक कि उन्हें कोई प्रतिस्थापन नहीं मिल जाता। बाद में मस्क ने कहा कि वह ट्विटर के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। अब पोल के नतीजे के बाद माना जा रहा है कि मस्क ट्विटर के सीईओ का पद संभालने के लिए अपने किसी करीबी को पाते ही ट्विटर प्रमुख के पद से हट जाएंगे।
मस्क ने इस साल अक्टूबर में महीनों के मूल्यांकन के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया और तब से कंपनी में बहुत कुछ बदल गया है। अरबपति ने दुनिया भर के कर्मचारियों के लिए कई बदलाव किए हैं। मस्क के कार्यभार संभालने के बाद से ट्विटर से करीब 5000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
8 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
16 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
18 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
19 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
21 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
21 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines