हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एलन मस्क की संपत्ति में रोजाना 8300 करोड़ रुपए का इजाफा, फोर्ब्स की रिपोर्ट से खुलासा

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में शुमार एलन मस्क की संपत्ति में जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच 320 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बेस्टब्रोकर्स की रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने रोजाना 875 मिलियन डॉलर (8300 करोड़ रुपए) जोड़े हैं. जानिए टेक दिग्गज की कमाई का पूरा ब्योरा.

विज्ञापन

मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले टेक दिग्गज एलन मस्क की संपत्ति नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. मई 2024 से लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने मस्क की संपत्ति में पिछले एक साल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ‘बेस्टब्रोकर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति में जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के दौरान 320 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. यानी इस दौरान मस्क ने रोजाना औसतन 875 मिलियन डॉलर (8300 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम कमाई की है. यह विश्लेषण फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपति सूची और वेबैक मशीन के आंकड़ों पर आधारित है.

स्पेसएक्स आईपीओ से बने थे पहले खरबपति

12 जून को अपनी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के सार्वजनिक होने पर मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने थे. हालांकि, पिछले महीने शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद उन्होंने यह ताज गंवा दिया. फिलहाल दिसंबर के बाद से वह अपनी सबसे निचले स्तर की स्थिति में हैं, जहां उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 690 अरब डॉलर बताई गई है.

Elon Musk Net Worth Drop: एलन मस्‍क हो गए गरीब? एक दिन में स्वाहा हुए 89.6 बिलियन डॉलर, जानें कौन है अब दुन‍िया का सबसे अमीर शख्‍स

विज्ञापन

एआई लहर से बढ़ा दिग्गजों का मुनाफा

रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मस्क के अलावा डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माइकल डेल, गूगल के लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और टेथर के जियानकार्लो देवासिनी जैसे उद्यमियों ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया. माइकल डेल की संपत्ति में इस दौरान 107.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जो दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि है.

वहीं, AI लहर के कारण चीनी एआई स्टार्टअप ‘डीपसीक’ के संस्थापक लियांग वेनफेंग की संपत्ति में 3,850% का अप्रत्याशित उछाल आया है. 2025 में 1 अरब डॉलर रहने वाली उनकी संपत्ति 2026 में बढ़कर 39.5 अरब डॉलर हो गई है.

विज्ञापन

पेपाल से मिला था पहला अरब डॉलर

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे एलन मस्क 18 साल की उम्र से पहले कनाडा चले गए थे. इसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की डिग्री ली. उनके द्वारा सह-स्थापित ऑनलाइन बैंक के पीटर थील के पेपाल में विलय और 2002 में ईबे द्वारा 1.4 अरब डॉलर में खरीदे जाने के बाद मस्क ने अपना पहला अरब डॉलर कमाया था.

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क का छिन गया ट्रिलियनेयर का ताज; जानें अब कितनी बची है मस्क की नेटवर्थ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola