Influencer Shocking Claim About Elon Musk: सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर, टेस्ला और स्पेसएक्स के 53 वर्षीय CEO एलन मस्क 12 नहीं 13 बच्चों के पिता हैं। क्योंकि एक महिला ने उनके एक और बच्चे को जन्म देने का दावा किया है। यह दावा मशहूर इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर यह दावा किया और दुनिया के सामने कबूला कि उन्होंने 5 महीना पहले जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके पिता एलन मस्क हैं। उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल पोस्ट में इन्फ्लुएंसर ने यह लिखा
सेंट क्लेयर ने अपनी पोस्ट को एलिया इक्टा एस्ट कैप्शन दिया है, जिसका अर्थ है ‘पासा तैयार है’। पोस्ट में लिखा गया है कि 5 महीने पहले मैंने इस दुनिया में एक नए बच्चे का स्वागत किया। एलन मस्क उसके पिता हैं। मैंने अपने बच्चे की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए पहले इसका खुलासा नहीं किया था, लेकिन हाल के दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि टैब्लॉयड मीडिया ऐसा करने का इरादा रखता है, भले ही इससे कितना भी नुकसान क्यों न हो। मैं अपने बच्चे को एक सामान्य और सुरक्षित वातावरण में बड़ा होने देना चाहती हूं। इस कारण से, मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वह हमारे बच्चे की निजता का सम्मान करे और आक्रामक रिपोर्टिंग से दूर रहे।
एलन मस्क के 2 पत्नियों से 9 बच्चे
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क अब से पहले नेवादा, विवियन, ग्रिफिन, काई, सैक्सन, डेमियन, एक्स Æ ए-12, एक्सा, टेक्नो स्ट्राइडर, एज्योर और एक छोटे बच्चे के पिता हैं। मस्क के यह 12 बच्चे 3 महिलाओं से हैं। उनकी जिंदगी में 4 लाइफ पार्टनर रही हैं। जिनमें से पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके 6 बच्चे नेवादा, विवियन, ग्रिफिन, काई, सैक्सन, डेमियन हुए। दूसरी पत्नी तलुलाह रिले से उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। तीसरी पत्नी ग्रिम्स ने उनके 3 बच्चे एक्स Æ ए-12, एक्सा, टेक्नो हुए। वहीं चौथी पार्टनर शिवोन जिलिस से 3 बच्चे स्ट्राइडर, एज्योर हुए और शिवोन से ही एक और बच्चा हाल ही में हुआ, जिसका नाम और जेंडर किसी को पता नहीं है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines