Elon Musk on Google ban Donald Trump: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। चुनावी रैली में गोली लगने के बाद से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि गूगल ने डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया है? ये दावा हम नहीं बल्कि टेस्ला कंपनी के सीईओ और जाने-माने बिजनेसमैन एलन मस्क कर रहे हैं।
एलन मस्क ने किया ट्वीट
एलन मस्क के ट्वीट ने कई लोगों के होश उड़ा दिए हैं। मस्क का आरोप है कि गूगल अमेरिकी चुनाव में दखलअंदाजी करने की कोशिश कर रहा है। गूगल ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बने डोनाल्ड ट्रंप को सर्च इंजन से ही बैन कर दिया है। यही नहीं एलन मस्क ने इसका सबूत भी पेश किया है।
एलन मस्क का बड़ा सवाल
एलन मस्क ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मस्क ने सर्च इंजन पर प्रेसिडेंट डोनाल्ड लिखा और चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। डोनाल्ड ट्रंप की जगह डोनाल्ड डक का नाम सामने आ रहा है। ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एलन मस्क ने लिखा कि शाबाश, गूगल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संर्च इंजन से बैन कर दिया है। क्या ये चुनाव में दखलअंदाजी है?
ट्रंप के बेटे ने उठाई आवाज
एलन मस्क के अलावा डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि बड़ी टेक कंपनी फिर से चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रही है। वो कमला हैरिस की मदद कर रही है। हम सबको अच्छी तरह से पता है कि गूगल चुनाव में जानबूझकर हस्क्षेप कर रहा है। दरअसल ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप का नाम बल्कि उन पर चली गोली की घटना को भी सर्च इंजन से गायब कर दिया गया है। इसका स्क्रीनशॉट डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी साझा किया है।
गूगल ने दी सफाई
गूगल के प्रवक्ता ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि हम अपने सिस्टम को अप टू डेट रखने के लिए काम कर रहे हैं। ऑटोकंप्लीट महज एक टूल है, जो सर्च करते समय लोगों का समय बचाता है। हालांकि अगर कोई नाम ऑटोकंप्लीट में सामने नहीं आता फिर भी उसे सर्च किया जा सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
31 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
37 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines