X फाउंडर, टेस्ला-स्पेसएक्स के CEO और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर आई है. एलन मस्क का अपनी गर्लफ्रेंड शिवोन जिलिस से ब्रेकअप हो गया है. शिवोन जिलिस ने एलन मस्क से अचानक रिश्ता टूटने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और अपने दिन का दर्द बयां किया. एलन मस्क से शिवोन जिलिस के 4 बच्चे हैं और शिवोन जिलिस एलन मस्क की न्यूरालिंक की सीनियर एक्जीक्यूटिव भी हैं, लेकिन अब दोनों का निजी रिश्ता खत्म हो गया है और शिवोन के अनुसार रिश्ता अचानक टूटा है, इसकी वजह लंबे समय वाला तनाव नहीं है.
शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
भारतीय और कनाडाई मूल की टेक एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने एलन मस्क से ब्रेकअप की जानकारी दी ओर लिखा कि बिना किसी चेतावनी के एक हफ्ते में ‘अपने प्यार से अलग होना’ बहुत मुश्किल होता है. लेकिन कभी-कभी जिंदगी ऐसे ही रंग दिखाती है. लेकिन भविष्य में ‘अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने चारों बच्चों के माता-पिता की भूमिका उससे भी ज्यादा अच्छे से निभाते रहेंगे. एलन मस्क बहुत अच्छे इंसान हैं और खुशकिस्मत हूं कि जिंदगी में इतने अच्छे इंसान का साथ मिला और उन्होंने हर कदम पर साथ भी निभाया.
एलन मस्क का परिवार में कौन और कितने बच्चे?
बता दें कि शिवोन जिलिस और एलन मस्क के 4 बच्चे हैं, जिनमें से जुड़वां बच्चे नवंबर 2021 में जन्मे थे. फरवरी 2024 में बेटी अरकॉडिया और फरवरी 2025 में बेटे सेल्डन का जन्म हुआ था. वहीं एलन मस्क 14 बच्चों के पिता हैं, जो अलग-अलग रिश्तों और शादियों से हैं. इनमें जस्टिन विल्सन, तलुता रिले, गायिका ग्रिम्स, शिवोन जिलिस और एशले सेंट क्लेयर का नाम शामिल है. वहीं एलन मस्क के एक बेटे जेवियर अलेक्जेंडर ने अपना जेंडर बदलवा लिया है और अब वह विवियन जेना विल्सन है. क्योंकि उसने पिता एलन मस्क का सरनेम हटाकर अपने नाम के साथ मां का सरनेम जोड़ लिया है.
शिवोन जिलिस का भारत से कनेक्शन क्या है?
बता दें कि एलन मस्क की गर्लफ्रेंड रही शिवोन जिलिस के बायोलॉजिकल पिता भारतीय एक्सचेंज स्टूडेंट थे. एलन मस्क ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं. उन्होंने अपने एक बेटे का मिडिल नेम महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर ‘शेखर’ रखा है. फरवरी 2025 में जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका आए थे, तब वाशिंगटन में उनसे एलन मस्क की मुलाकात हुई थी. इस दौरान शिवोन जिलिस भी चारों बच्चों को लेकर उनके साथ थीं. लेकिन अब अचानक शिवोन जिलिस और एलन मस्क का रिश्ता टूटने की खबर आई है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
5 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
6 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
7 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
8 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
13 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
15 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
18 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
19 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines