Elon Musk Biography: टेस्ला और X के मालिक एलन मस्क की बायोग्राफी में बड़ा खुलासा हुआ है। बायोग्राफी में कहा गया है कि न्यूरालिंक की कर्मचारी शिवॉन जिलिस के जुड़वां बच्चों के पिता एलन मस्क हैं। ये भी कहा गया है कि एलन ने सिर्फ अपना स्पर्म डोनेट किया था, उन्होंने कभी शिवॉन जिलिस को डेट नहीं किया।
बता दें कि मस्क की बायोग्राफी अमेरिका के लेखक और जर्नलिस्ट वॉल्टर इसाकसन ने लिखी है। बता दें कि वॉल्टर ने स्टीव जॉब्स, अलबर्ट आइंस्टीन, लियोनार्डो दा विंची, बेंजामिन फ्रेंकलिन की बायोग्राफी भी लिखी है। बायोग्राफी में न्यूरालिंक की अधिकारी शिवॉन जिलिस के हवाले से लिखा गया है कि मस्क चाहते हैं कि स्मार्ट लोग बच्चे पैदा करें। इसके लिए उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया।
अमेरिकी लेखक वॉल्टर ने 6 सितंबर को एक्स पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें एलन मस्क शिवॉन जिलिस के साथ दिख रहे थे। दोनों एक सोफे पर बैठे थे। इस दौरान शिवॉन का एक बच्चा उनकी गोद में जबकि दूसरा एलन मस्क की गोद में था।
शिवॉन जिलिस कनाडा की नागरिक हैं। उनकी मां एनआरआई हैं। मस्क के मालिकाना हक वाली ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक में टॉप की अधिकारी हैं। वे इस कंपनी में 2017 से काम कर रहीं हैं।
तीन महिलाओं से मस्क के कुल 10 बच्चे
बता दें कि एलन मस्क ने दो शादियां की हैं। सबसे पहले उन्होंने कनाडा की जस्टिन विल्सन से साल 2000 में शादी की। विल्सन पेशे से राइटर हैं। शादी के दो साल बाद विल्सन ने 2002 में नैवेडा एलेक्जेंडर मस्क को जन्म दिया, हालांकि 10 हफ्तों बाद ही नैवेडा की मौत हो गई। फिर दोनों ने IVF के जरिए बच्चा प्लान किया। फिर 2004 में मस्क और विल्सन जुड़वां बच्चों (ग्रिफिन और जेवियर) के माता पिता बने। 2006 में फिर से विल्सन ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे भी IVF के जरिए पैदा हुए थे। साल 2008 में मस्क और विल्सन का तलाक हो गया।
विल्सन से तलाक के बाद मस्क ने एलन मस्क ने कनाडा की सिंगर ग्रिम्स से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए। अब मस्क के दो और बच्चे सामने आए हैं। यानी मस्क 10 बच्चों के पिता हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
2 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
21 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines