Elon Musk Assassination Conspiracy: एलन मस्क को भला कौन नहीं जानता? टेस्ला, स्टारलिंक और एक्स के सीईओ एलन मस्क की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। एलन मस्क अक्सर अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि एलन मस्क का यही अंदाज अब उनके लिए खतरा बन चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि कोई एलन मस्क को मारने की साजिश रच रहा है। इसका खुलासा एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एलन मस्क को मारने की साजिश रची जा रही है। बिल शिया नामक यूजर की पोस्ट साझा करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि पोस्ट का मकसद इशारों में किसी से एलन मस्क की पहचान करवाना है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद बिल शिया ने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया, जिसके बाद से लोगों का शक यकीन में बदलने लगा है।
यह भी पढ़ें- Stock Market में आज एक्शन में नजर आएंगे ये शेयर, वजह ही कुछ ऐसी है
बिल शिया का वायरल पोस्ट
दरअसल बिल शिया ने एलन मस्क की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था कि दोस्तों, यह मत भूलिए कि मस्क कई कंपनियों का सीईओ है। मैं फिर कहता हूं कि वो सीईओ है। अब इस जानकारी के साथ आप जो चाहें वो कर सकते हैं। बिल शिया की इस ट्वीट के बाद मस्क के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शिया, एलन मस्क को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। शिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद शिया ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। शिया की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि तुम अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हो बिल शिया, लेकिन इंटरनेट से तुम खुद को छुपा नहीं सकते।
मैनहट्टन हत्या के बाद बढ़ी सतर्कता
बता दें कि यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में एक बहस छिड़ गई है। 26 वर्षीय लुइगी मंगियोन ने मैनहट्टन में एक होटल के बाहर ब्रायन का कत्ल कर दिया। हैरानी तो तब हुई जब कई लोगों ने लुइजी को सही ठहराते हुए उसका साथ देना शुरू कर दिया। महंगी और लापरवाही भरी स्वास्थ्य सेवाओं से कई लोग परेशान है। ऐसे में उनका मानना है कि लुइजी ने जो किया बिल्कुल सही किया।
यह भी पढ़ें- Liquor Market से आई तहलका मचाने वाली खबर, इस Whiskey ब्रांड का हो रहा सौदा
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 mins agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
8 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
8 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
10 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
14 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
16 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
16 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines