हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इटली में चुनाव, मेलोनी का पलड़ा भारी, जानें कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी

विज्ञापन
Elections in Italy, Meloni's upper hand

इटली: इटली में चुनाव हो रहा है। जिसमें ब्रदर्स ऑफ इटली की जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री पद की रेस में आगे हैं। अगर जॉर्जिया चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली महिला पीएम होंगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जॉर्जिया मेलोनी, समलैंगिकता की विरोधी रहीं हैं। वह अक्‍सर एलजीबीटी लॉबी के खिलाफ बयान देती सुनी गई हैं। इसके अलावा उन्‍होंने लीबिया में नौसेना को ब्‍लॉक कर अप्रवासन रोकने की बात भी कही थी।

अभी पढ़ें – US Federal Reserve: महंगाई पर काबू के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में फिर की भारी बढ़ोतरी

 

 

बता दें कि इटली की आबादी 51 लाख है। रविवार रात तक यहां नए पीएम की घोषणा हो सकती है। जॉर्जिया ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फ्रोजा इटैलिया पार्टी और मातेयो साल्विनी की लीग पार्टी से हाथ मिलाया हुआ है। जॉर्जिया ने साल 2012 में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई थी। यह देश की बड़ी पार्टियों में से एक है। जॉर्जिया रोम की रहने वाली हैं और उन्‍हें एक अक्‍खड़ नेता माना जाता है। वह वर्किंग क्‍लास से आती हैं और उन्‍हें इसका ही फायदा मिल रह है।

अभी पढ़ें – अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तीन बच्चों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर

मेलोनी ने अपनी पार्टी का नाम राष्‍ट्रीय गान की शुरुआती लाइन के आधार पर रखा है। ब्रदर्स ऑफ इटली एक युद्धघोष है जिसका मतलब है आजादी के लिए मौत। बता दें कि कोविड फिर यूक्रेन पर हमले के बाद इटली की अर्थव्‍यवस्‍था में गिरावट आई है। देश में ऊर्जा संकट है। नई पीएम से लोगों को काफी उम्‍मीदें हैं।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें