Imran Khan Pakistan election symbol: पाकिस्तान में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले ही रही हैं। अब चुनाव आयोग ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आयोग ने खान को चेतावनी दी है। पाकिस्तान का चुनाव आयोग उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का चुनाव चिन्ह छीन सकता है। चुनाव आयोग ने पीटीआई को तीन सप्ताह के भीतर पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर वह अपना चुनाव चिह्न खो देगी। आयोग का कहना है कि उनकी पार्टी ने पारदर्शी चुनाव नहीं कराए। इसके पहले अगस्त में भी आयोग द्वारा उनकी पार्टी को चेतावनी दी गई थी।
बता दें कि इमरान की पार्टी के संविधान के तहत चुनाव 13 जून 2021 से नहीं हुए हैं। पीटीआई का पिछला आंतरिक चुनाव करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। 10 जून 2022 को पार्टी के अंदर चुनाव कराए गए थे, लेकिन चुनाव आयोग ने उसे खारिज कर दिया था। आयोग ने इसे यह कहते हुए खारिज किया था कि पीटीआई ने चुनाव कराने से दो दिन पहले अपने संविधान में संशोधन किया है।
ये भी पढ़ें-Explainer: कुरियर स्कैम क्या है जो एक झटके में आपको बना देगा कंगाल? बैकों ने जारी की है चेतावनी
खान पर दर्ज हैं दर्जनों मामले
इमरान खान अगस्त 2023 से हिरासत में हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। अप्रैल 2022 में अविश्वास मत के बाद उनके हाथ से सत्ता चली गई थी। इसके बाद उनपर दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं। आयोग के आदेश के बाद 20 दिन के भीतर चुनाव कराने पर ही उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह बल्ले को बरकरार रखा जा सकता है। पीटीआई को चुनाव कराने के लिए आयोग कई बार चेतावनी दे चुका है।
देखें इमरान खान की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर-
क्रिकेट बैट से है पार्टी की पहचान
समाचार वेबसाइट WION की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे कम साक्षरता दर वाले देशों में से एक है। वहां मुख्य रूप से आदिवासी बहुल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरान खान के कुछ गढ़ हैं, जो विशेष रूप से मानव विकास सूचकांक के मामले में पिछड़े हुए हैं। इन जनजातीय क्षेत्रों में मतदाता खान की पार्टी को मुख्य रूप से उसके बल्ले के चिन्ह से ही पहचानते हैं। खान पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। इस वजह से पूरे पाकिस्तान में उनकी पार्टी की पहचान क्रिकेट बैट से की जाती है।
ये भी पढ़ें-Explainer: क्या है चीन में फैला रहस्यमयी निमोनिया, भारत के लिए कितना खतरनाक और क्या कहता WHO?
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
3 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
6 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
7 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
18 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
18 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
19 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
19 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines