El Salvador charging Africa or India passengers $1000 fee: मध्य अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर भारत और अफ्रीकी यात्रियों पर 1000 डॉलर का चार्ज लगा रहा है। इस देश ने अमेरिका जाने के लिए अल सल्वाडोर का इस्तेमाल रोकने के लिए ये अतिरिक्त चार्ज लगाने का फैसला लिया है। अल साल्वाडोर के बंदरगाह प्राधिकरण ने 20 अक्टूबर को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि भारत या 50 से अधिक अफ्रीकी देशों में से किसी एक के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
लैंड करते है ही वसूल रहा अल सल्वाडोर भारतीयों से एक्ट्रा 1000 डॉलर
प्राधिकरण ने कहा कि इससे आने वाली धनराशि का उपयोग देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने इस हफ्ते अन्य विषयों के अलावा अनियमित माइग्रेशन पर चर्चा करने के लिए पश्चिमी गोलार्ध मामलों के लिए अमेरिकी सहायक सचिव ब्रायन निकोल्स से मुलाकात की। सितंबर में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2023 में अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा गश्ती दल को देश भर में रिकॉर्ड 3.2 मिलियन प्रवासियों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़िए: Viral Video: ज्वेलरी शॉप में महिला ने की सोना चोरी करने की कोशिश, दुकानदार ने कर दी जमकर धुनाई
अफ्रीका के 57 देशों के नागरिकों से लिए जाएंगे 1000 डॉलर
अफ्रीका और अन्य जगहों से कई प्रवासी मध्य अमेरिका के रास्ते अमेरिका पहुंचते हैं। वैट सहित प्रभावित देशों के यात्रियों से कुल मिलाकर $1,130 अतिरिक्त देने होंगे। बयान के अनुसार, नया शुल्क 23 अक्टूबर से प्रभावी किया गया है और देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बढ़ते उपयोग के कारण लगाया गया।
एयरलाइंस को भारत और अफ्रीका के 57 देशों से आने वाले यात्रियों के बारे में साल्वाडोर के अधिकारियों को प्रतिदिन सूचित करना होगा। कोलंबियाई एयरलाइन एविएंका, जो हब के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक है, उसने यात्रियों को सूचित करना शुरू कर दिया कि इन देशों के यात्रियों को अल साल्वाडोर के लिए उड़ान भरने से पहले अनिवार्य शुल्क का भुगतान करना होगा।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
3 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
13 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
17 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
17 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines