EL Mencho Encounter Inside Story: ड्रग माफिया एल मेंचो अगर वह अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहता, तो शायद आज भी जिंदा होता! मैक्सिकन रक्षा मंत्री जनरल रिकार्डो ट्रेविला ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि खुफिया जानकारी मिली कि मेंचो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए तपालपा के एक पहाड़ी इलाके में आने वाला है. एजेंसियों ने मेंचो की गर्लफ्रेंड के एक करीबी सहयोगी पर नजर रखनी शुरू की. 20 फरवरी को करीबी सहयोगी ने गर्लफ्रेंड को तपालपा के एक ग्रामीण कंपाउंड में पहुंचाया, तो सेना को पक्का यकीन हो गया कि ‘बड़ा शिकार’ वहीं आने वाला है. महिला ने वहां रात बिताई और अगले दिन वहां से चली गई, लेकिन एल मेंचो अपने बॉडीगार्ड्स के साथ वहीं रुक गया. यही उसकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित हुई.
मैक्सिकन सेना ने चारों ओर से घेरा
एबीपी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार 22 फरवरी की सुबह मैक्सिकन सेना ने उस ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया. खुद को घिरता देख मेंचो के गुंडों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और उसे लेकर जंगल की ओर भागने की कोशिश की. इस भीषण मुठभेड़ में एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया. सेना ने उसे पकड़ लिया और तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसके साथ दो मुख्य बॉडीगार्ड भी मारे गए.
अमेरिका ने रखा था 125 करोड़ का इनाम
एल मेंचो के कार्टेल को अमेरिका में फेंटेनिल और अन्य घातक ड्रग्स की तस्करी के लिए जिम्मेदार माना जाता है. वह दोनों देशों की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट में टॉप पर था. अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को करीब 125 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने साफ किया कि ऑपरेशन पूरी तरह मैक्सिकन फोर्सेस ने किया, अमेरिका ने सिर्फ इंटेलिजेंस मदद दी.
एल मेंचो की मौत के बाद हिंसा
एल मेंचो की मौत के बाद भारी हिंसा की खबरें मिलीं. जलिस्को और आसपास के इलाकों में कार्टेल गुंडों ने रोड ब्लॉक किए, गाड़ियां जलाईं और सिक्योरिटी फोर्सेस पर फायरिंग की. कम से कम 25 नेशनल गार्ड सदस्य मारे गए, 30 से ज्यादा संदिग्ध कार्टेल सदस्य ढेर हुए. दर्जनों गिरफ्तारियां हुईं. कार्टेल के कथित फाइनेंशियल चीफ एल तुली को भी अलग एनकाउंटर में मार गिराया गया. राष्ट्रपति शीनबाउम ने कहा, ‘सबसे जरूरी है जनता की शांति और सुरक्षा. अब हालात नियंत्रण में हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
11 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
19 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
29 mins agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
3 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
16 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
17 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
17 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines