Egypt Lighthouse Pharos of Alexandria salary 30 crore: मोटी सैलरी वाली आसान सी नौकरी भला कौन नहीं करना चाहेगा? हर कोई चाहता है कि उसे ऐसी नौकरी मिले जिसमें ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े और सैलरी भी अच्छी-खासी हो। ऐसा ही एक जॉब आफर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस नौकरी की सैलरी 30 करोड़ है और काम भी सिर्फ एक बटन बंद करना है। हालांकि इसके बावजूद कोई इस नौकरी को करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। एक महीने से दूर लोग एक रात भी यहां रुकना नहीं चाहते। आखिर इसकी क्या वजह है?
खतरनाक खूबसूरती
दरअसल दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं। मगर आज हम आपको एक लाइटहाउस के बारे में बताने जा रहे हैं। लाइटहाउस की नक्काशी हर किसी का दिल जीत लेती है। वहीं इसके आसपास का नजारा भी जन्नत से कम नहीं है। खासकर एडवेंचर लवर्स के लिए यह बेस्ट जगह साबित हो सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस लाइटहाउस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हिंदू बच्ची के जेहादी ‘रेपिस्ट’ का घर फूंका, मासूस से दरिंदगी पर गुस्साई थी भीड़
कैप्टन मोरेसिस की मौत
यह लाइटहाउस मिस्त्र के फारोस आइलैंड पर है। यहां बने एलेक्जेंड्रिया तट पर खूबसूरत लाइटहाउस मौजूद है। इसे ‘एलेक्जेंड्रिया ऑफ फोरस’ भी कहा जाता है। बता दें कि कुछ सालों पहले नाविक कैप्टन मोरेसियस फोरास के करीब एक तूफान में फंस गए थे। अंधेरे की वजह से उन्होंने अपनी नाव चट्टान की तरफ मोड़ दी। नतीजतन चट्टान से टकरा कर नाव पलट गई और कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को दोबारा होने से रोकने के लिए मिस्त्र के सम्राट ने एक वास्तुकार को बुलाकर एलेक्जेंड्रिया के तट पर लाइटहाउस बनाने का आदेश दिया।
समुद्र में डूब जाता है लाइटहाउस
यह लाइटहाउस सालों से समुद्री जहाजों को खतरनाक चट्टानों से दूर रखने का काम करता है। मगर इसमें रहने वाले शख्स पर हर समय मौत का खतरा रहता है। समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें कई बार लाइटहाउस से टकराती हैं। खासकर समुद्र में सुनामी उठने पर लाइटहाउस पूरी तरह से डूब जाता है। यही वजह है कि किसी को इस खतरनाक जगह पर एक रात भी गुजारना गंवारा नहीं है।
दुनिया की सबसे कठिन नौकरी
‘एलेक्जेंड्रिया ऑफ फोरस’ में नौकरी करना जान पर खेलने के बराबर है। इसे दुनिया की सबसे कठिन नौकरी कहा जाता है। यहां नौकरी करने वाले शख्स की सालाना आय 30 करोड़ रुपये है, बस शर्त यह है कि उसे यहां अकेले रहना होगा।
यह भी पढ़ें- कोलकाता कांड के आरोपी संजय रॉय के बचपन पर चौंकाने वाले खुलासे, जानें मां-बहन की बात
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
8 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
15 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
16 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
18 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
19 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
22 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
22 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
23 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines