---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

King Charles III: किंग चार्ल्स पर अंडा फेंके जाने के बाद आरोपी गिरफ्तार, एक महीने में ये दूसरी घटना

Egg Thrown At King Charles: किंग चार्ल्स III की दिशा में कथित तौर पर एक अंडा फेंके जाने के बाद यूनाइटेड किंगडम के ल्यूटन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार को हुई जब किंग चार्ल्स ल्यूटन में सैर कर रहे थे। बेडफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि सेंट जॉर्ज स्क्वायर में […]

---विज्ञापन---

Egg Thrown At King Charles: किंग चार्ल्स III की दिशा में कथित तौर पर एक अंडा फेंके जाने के बाद यूनाइटेड किंगडम के ल्यूटन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार को हुई जब किंग चार्ल्स ल्यूटन में सैर कर रहे थे।

बेडफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि सेंट जॉर्ज स्क्वायर में गिरफ्तार किए जाने के बाद संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। बताया जा रहा है घटना के दौरान किंग चार्ल्स नए केबल-चालित डार्ट मास पैसेंजर ट्रांजिट सिस्टम की सवारी करने के लिए ल्यूटन में थे। बेडफोर्डशायर शहर की अपनी यात्रा के दौरान, सम्राट ने गुरु नानक गुरुद्वारा और टाउन हॉल का भी दौरा किया।

---विज्ञापन---

Punjabi killed In Canada: कनाडा में गैस स्टेशन के बाहर सिख महिला पवनप्रीत कौर की गोली मारकर हत्या

बता दें कि कुछ हफ़्ते पहले, किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर अंडे फेंके गए थे। इस दौरान वे वे उत्तरी इंग्लैंड में एक सगाई में शामिल हुए थे। इस घटना के बाद एक 23 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था। सोशल मीडिया पर फुटेज में ब्रिटिश सम्राट और उनकी पत्नी के पास से चार अंडे फेंकते हुए देखे गए थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 07, 2022 09:34 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola