कौन है वो मिस्ट्री गर्ल? जिनके साथ एयरपोर्ट पर नजर आए रातोंरात अरबपति बनने वाले Edwin Castro
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Edwin castro with mysterious woman: दुनिया के सबसे लकी शख्स एडविन कास्त्रो की चर्चा हो रही है। जिनको हाल ही में लॉस एंजिल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया था। आपको बता दें कि कास्त्रो ने 2.4 बिलियन डॉलर का पावरबॉल जैकपॉट जीता था। फरवरी में मिली जीत के बाद उनको लकी का खिताब लोगों ने दिया था। अब उनके साथ एयरपोर्ट पर एक लड़की देखी गई है। जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। कास्त्रो को महिला के साथ साधारण कपड़ों में गुजरते देखा जा सकता है। जो मुस्कुराते दिख रहे हैं। बता दें कि कास्त्रो को जीत के बाद दुनिया का लकी इंसान कहा जाता है।
कास्त्रो के रातोंरात धन कुबेर बनने की कहानी लोगों को खूब भा रही है। कास्त्रो ने फरवरी में 997.6 मिलियन डॉलर जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस राशि से वे कई दशकों तक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उनकी अच्छी वित्तीय जानकारी के कारण पूरा साल रुकने के बजाय एकमुश्त राशि लेने की सोच ने भी सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
ऐतिहासिक जीत के बाद कास्त्रो ने अपनी सुख सुविधाओं पर भी खूब खर्चा किया है। कैलिफोर्निया में ही अपने लिए 3 मकान खरीदने पर 76 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। बेल एयर के महंगे इलाके में भी उन्होंने 47 मिलियन डॉलर का शानदार घर खरीदा है। इस घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। जिसमें हर लग्जरी सुविधा है।
अब रहस्यमय महिला की मौजूदगी के बाद कास्त्रो के निजी जीवन को लेकर लोग बात करने लगे हैं। मीडिया में भी इस पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कास्त्रो की ओर से मामले में चुप्पी साधी गई है। लेकिन प्रशंसक और पपराजी महिला के बारे में काफी रोचक बातें सुन रहे हैं। कहा जा रहा है कि महिला कास्त्रो की रिश्तेदार भी हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: