ढाका: श्रीलंका के बाद अब भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश संकटों से घिर गया है। बांग्लादेश में बिजली, गैस और तेल की कीमतों में भारी उछाल के आसार हैं। लोग एकाएक लगे झटके से परेशान हैं। ढाका वॉटर सप्लाई और सीवेज अथॉरिटी ने 25 मई को आवासीय और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए पानी की कीमत में 5 फीसदी की वृद्धि करने का फैसला किया था। बढ़ी हुई कीमत एक सितंबर से लागू होगी।
बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड ने 18 मई को बिजली की कीमत 117 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा और बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमिशन की टेक्निकल इवेलुएसन कमेटी ने 58 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की थी। हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया गया है। बांग्लादेश में बीईआरसी को किसी प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए 90 दिनों का समय होता है।
देश की कई कंपनियों ने बीईआरसी से दाम बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके बाद बीईआरसी ने 5 जून को गैस की कीमत बढ़ाने का फैसला किया। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत में डबल बर्नर के लिए 105 टका और सिंगल बर्नर के लिए 65 टके की बढ़ोतरी की गई। कीमतें 1 जुलाई से लागू हुई हैं। इससे पहले, डबल बर्नर के लिए कीमत 975 टका और सिंगल बर्नर की कीमत 925 टके थी।
इसके पहले सरकार ने पिछले साल नवंबर में डीजल और मिट्टी तेल की कीमतों में 15 टके प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, जिससे बस किराए में 27 फिसदी की बढ़ोतरी हुई थी। बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में महंगाई काफी बढ़ी है। साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट और टॉयलेट क्लीनर जैसे घरेलू समानों के दाम महंगे हुए हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines