---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

40 मिनट की मुलाकात में रोमांस को तैयार हुई लड़की, EasyJet Flight में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के ने किया खुलासा

EasyJet Flight Sex Case: ल्यूटन से इबीजा जाने वाली फ्लाइट के बाथरूम में लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए पियर्स सॉयर ने उस खास सफर का खुलासा किया है। उसने बताया कि वह लड़की से तभी मिला था, जब फ्लाइट में सफर करने के लिए चढ़ा था। अब उसे उसका नाम तक याद […]

---विज्ञापन---

EasyJet Flight Sex Case: ल्यूटन से इबीजा जाने वाली फ्लाइट के बाथरूम में लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए पियर्स सॉयर ने उस खास सफर का खुलासा किया है। उसने बताया कि वह लड़की से तभी मिला था, जब फ्लाइट में सफर करने के लिए चढ़ा था। अब उसे उसका नाम तक याद नहीं है। उसने बताया कि महज 40 मिनट की मुलाकात में लड़की बाथरूम में रोमांस के लिए तैयार हो गई थी। रोमांस के दौरान हम दोनों सेक्स तक बढ़ गए। मुझे उससे दोबारा मिलने की इच्छा है, लेकिन पकड़े जाने के बाद दोनों इतने अपमान से भर गए कि मोबाइल नंबर भी नहीं ले पाए।

शाम सात बजे थी उड़ान

पियर्स ने बताया कि 8 सितंबर की शाम 7 बजे उसकी ल्यूटन हवाई अड्डे से इबीजा के लिए उड़ान थी। उस दिन उसका 23वां बर्थडे था। इसलिए उसने अपने भाई हैरिसन के साथ सुबह 10 बजे से शराब पीना शुरू कर दिया था।

---विज्ञापन---

लड़की का नाम भी याद नहीं

पियर्स का घर ट्यूनब्रिज वेल्स के केंट में है। जहां वह अपनी मां इलेन के साथ रहता है। पियर्स ने कबूल किया कि उसे लड़की का नाम याद नहीं है। यह दिन भर शराब पीने के बाद हुआ। जब तक हम विमान में नहीं चढ़े थे, मैंने लड़की को नहीं देखा था।

पहले बात, फिर सीट बदल ली

पियर्स ने कहा कि लड़की अपने दोस्त के साथ सामने की सीट पर बैठी थी। वह 23 साल की थी और अच्छी दिख रही थी। किसी बात पर वह मुड़ी तो मैंने उससे बात करने लगा। मेरे भाई हैरिसन ने कहा कि क्या हम सीटें बदल लें, तो वह मेरे पास आकर बैठ गई। उड़ान को 40 मिनट हुए होंगे, लड़की रोमांस के लिए तैयार हो गई। इसके बाद हम फ्लाइट के बाथरूम में पहुंच गए।

---विज्ञापन---

टॉयलेट में जाते वक्त अटेंडेंट ने देखा

पियर्स सॉयर ने कहा कि टॉयलेट के पास दो फ्लाइट अटेंडेंट थे, और मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने हमें अंदर आते हुए देखा होगा। उस वक्त फ्लाइट जमीन से 33 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। एक अटेंडेंट ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो हमें आपत्तिजनक हालत में देखा। उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया। यह सीन देखते ही फ्लाइट में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।

पियर्स ने कहा कि उस वक्त मुझे कोई परवाह नहीं थी, लेकिन बाद में मैं अपमान से भर गया। इसी क्षण के बाद लड़की से रिश्ता खत्म हो गया। उससे दोबारा मिलता चाहता हूं कि लेकिन मुझे उसका नंबर नहीं मिला।

---विज्ञापन---

एयरलाइन ने पियर्स को किया बैन

पियर्स को उसकी इस शर्मनाक हरकत के लिए EasyJet ने बैन कर दिया है। अब वह इस एयरलाइन की किसी भी फ्लाइट में सफर नहीं कर सकता है। उसने और उसके भाई के लिए तुई के साथ स्टैनस्टेड तक उड़ान भरने और घर तक जाने के लिए करीब 37 हजार रुपए खर्च करने पड़े थे।

यह भी पढ़ें: चीन में लापता हो रहे ताकतवर मंत्री, क्या माओ की तरह विरोधियों को ठिकाने लगा रहे जिनपिंग?

---विज्ञापन---

(kambioeyewear)

First published on: Sep 16, 2023 07:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola