Flight Emergency Landing : हाल ही में हुए कई विमान हादसे के बाद यात्री दहशत में हैं। लोगों के मन में डर बैठ गया है। इसी बीच अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि एक बच्ची की खांसी की वजह से फ्लाइट में हंगामा हो गया और फिर विमान को उतारना पड़ा।
उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच बहस हो गई थी। बताया गया कि एक लड़की, एक दस साल की बच्ची खांसी को लेकर इस कदर नाराज हो गई कि उसने हंगामा कर दिया. जब क्रू मेंबर्स लड़की के पास पहुंचे और उसे शांत करने की कोशिश की तो वह और भड़क गई। लड़की ने क्रू मेंबर्स को चाकू मारने की धमकी दे डाली।
बच्ची की खांसी के बाद लड़की इस कदर भड़क गई थी कि उड़ती फ्लाइट में हंगामा करने लगी। जब इस झगड़े को रोकने के लिए क्रू मेंबर ने लड़की को आगे ले जाने की कोशिश की, तभी चाकू मारने की धमकी दी। लड़की पर आरोप है कि उसने ना सिर्फ बच्ची को धमकी दी बल्कि उसके पीछे-पीछे शौचालय तक गई और बाद में बच्ची की मां को गाली देना शुरू कर दिया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब लड़की ने विमान के दरवाजे का हैंडल तोड़ दिया और यात्रियों पर अपने जूते फेंके। इस घटना ने कई यात्रियों को परेशान कर दिया, जिनमें से कुछ तनाव के कारण बीमार पड़ गए। पायलट ने विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के लिए बारी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया विमान हादसे में कैसे बचे दो क्रू मेंबर्स? खुद को भी नहीं हो रहा यकीन
विमान के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर पुलिस, अग्निशमन दल और मेंटेनेंस से जुड़े लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया और यात्रियों के बयान पर लिए गए। वहीं विमान कंपनी इजीजेट ने अपनी यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि इस तरह की घटनाओं और यात्रियों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लिया जाता है।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव; 2 साल से हो रहे थे आंदोलन
2 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 hr agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
21 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
23 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines