Earthquake Videos Viral: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीती रात फर्नडेल शहर में जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप के झटके ओरेगन, यूरेका और सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 7 मापी गई। भूकंप के झटके ऐसे लगे कि इमारतें हिल गईं। लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां खटकने लगीं। घरों की दीवारों और सड़कों में दरार आ गई।
लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किए
दुकानों और शोरूम के अंदर का सामान ऊपर से नीचे गिर गया। लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर घरों से बाहर दौड़े आए। भूकंप के झटकों ने कई इमारतों की नींव हिलाकर रख दी, जिससे उनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने भूकंप के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इन वीडियो को देखकर एक बार तो किसी का भी दिल दहल जाएगा। कांप जाएंगे भूकंप के झटके देखकर।
एक के बाद एक कई झटके लगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप उत्तरी कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी में भी महसूस किया गया। यहां के लोगों ने बताया कि एक के बाद एक करीब कई बार भूकंप के झटके लगे। 25 से ज्यादा इलाकों में भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसारी, यूरेका के तट के पास समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें देखी गईं। इसलिए यूरेका शहर के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कह दिया गया है। क्योंकि भूकंप के फिर से आने का खतरा है।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
10 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
14 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines