Earthquake Tremors in Los Angeles: दुनियाभर में लोग पिछले कई महीनों से भूकंप के झटकों से दहशत में हैं। बीते दिन फिर धरती भूकंप से झटकों से हिली। दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में बीते दिन भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र मालिबू शहर से 4 मील दूर उत्तर में था और धरती से करीब 7 मील की गहराई में था।
भूकंप के झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि ऑरेंज काउंटी में 45 मील दूर तक महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माली नुकसान हुआ। सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे और लोगों ने भूकंप को बेहद डरावना बताते हुए अपने अनुभव भी शेयर किए। लोगों के अलावा हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने भी भूकंप को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं ट्वीट करके व्यक्त कीं।
भूकंप से लोगों ने अपने घर हिलते देखे
HT की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके लगने से जहां मालिबू की सड़कों पर पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे, वहीं सांता मोनिका का 1909 का लकड़ी का घाट हिल गया। लोग इतने डर गए कि वे जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब लॉस एंजिल्स की पूर्व दिशा में 3 बड़े जंगल आग से धधक रहे हैं। इस आग के कारण लोगों के घर जल गए और हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा।
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के भूकंप विज्ञानी लूसी जोन्स ने कहा कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप ने लोगों के घरों का सामान हिला दिया था। एक के बाद एक कई बार छोटे-छोटे झटके लगे। पुलिस और भू-वैज्ञानिकों ने फील्ड में जाकर भूकंप के हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया, लेकिन भूकंप से किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली।
लोगों ने भूकंप के बाद अपने अनुभव शेयर किए
मालिबू काउंसिल के मेंबर ब्रूस सिल्वरस्टीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह 13 वर्षों से इस एरिया में रह रहे हैं और बीते दिन महसूस किया भूकंप अब तक का सबसे भीषण भूकंप था, हालांकि कुछ भी नहीं टूटा, लेकिन उनका घर करीब 2 या 3 सेकंड तक हिलता रहा। उन्हें चिंता थी कि खिड़कियां टूट जाएंगी। मालिबू से करीब 12 मील दूर 115 साल पुराने सांता मोनिका पियर पर लगे कैमरे में भूकंप के झटकों से फैली दहशत रिकॉर्ड किया।
मालिबू स्थित द कंट्री किचन ब्रेकफास्ट प्लेस के मैनेजर रेने वास्क्वेज ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे और एहतियात के तौर पर रसोई के कर्मचारी बाहर चले गए। हिडन हिल्स में रहने वाली रियलिटी स्टार क्लो कार्दशियन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि यह बहुत बड़ा भूकंप था। पेरिस हिल्टन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दोहराते हुए लिखा कि भूकंप बेहद डरावना था। वहीं मॉडल एम्बर रोज ने इसे कैलिफोर्निया में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप बताया।
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
7 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
10 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
12 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
14 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
16 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
19 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines